वडोदरा. क्राफ्टरूट ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित हस्तकला प्रदर्शनी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को किया।आयोजक संस्था की संचालिका अनारबेन पटेल के अनुसार 9 राज्यों के 59 कारीगर एक भारत-श्रेष्ठ भारत, वोकल फॉर लोकल के प्रतीक बनकर अपनी बेजोड़ कला के जरिए हुनर प्रस्तुत करने के लिए आयोजन में शामिल हुए हैं। उनके अनुसार पिछले 18 वर्र्ष से कार्यरत संस्था की ओर से देश के 22 राज्यों के 25 हजार से अधिक कारीगरों को एकजुट कर कला को प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय रेलवे व कपड़ा राज्यमंत्री दर्शना जरदोश, सांसद रंजनबेन भट्ट, महापौर केयूर रोकडिया, वडोदरा महानगर पालिका की स्थायी समिति के अध्यक्ष हितेंद्र पटेल, भाजपा नेता भार्गव भट्ट, भूपेंद्र लाखावाला, सामाजिक कार्यकर्ता तेजल अमीन, पारुल भट्ट भी मौजूद थीं।