script

आग ने लीली चार जिंदगियां, मालिक झुलसा

locationअहमदाबादPublished: Mar 16, 2017 11:23:00 pm

Submitted by:

Rakesh gotam

गांव कल्याणसर में बुधवार रात छप्पर में आग लगने से एक भैंस व तीन बकरियां जल गई। मालिक नत्थूसिंह भी झुलस गया। एक झोपड़ा, तीन छप्पर जलकर राख गया।

katar

गांव कल्याणसर में बुधवार रात छप्पर में आग लगने से एक भैंस व तीन बकरियां जल गई। मालिक नत्थूसिंह भी झुलस गया। एक झोपड़ा, तीन छप्पर जलकर राख गया। जानकारी के अनुसार नत्थूसिंह कल्याणसर गांव से तीन किमी दूर अपने खेत में ढाणी बनाकर परिवार सहित पिछले 10 वर्षों से रहता था। रात आठ बजे अचानक ढाणी में आग लग गई।
आग की लपटे देखकर मालिक नत्थूसिंह सहित पड़ोसी रामकरण, रमणदास हदमसिंह, भागूसिंह कुआं चालूकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ढाणी में बना एक झोंपड़ा व तीन छप्पर जल गए। एक छप्पर में बंधी एक बैंस व तीन बकरियां जल गई। आग बुझाने के प्रयास में नत्थूसिंह झुलस गया।उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडवा में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सरपंच ने बीदासर तहसीलदार अनिलकुमार व पटवारी को सूचना दी। पटवारी ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। पीडि़त के मुताबिक जेवरात, नगदी व घरेलू सामान भी जल गए। कातर पुलिस चौकी प्रभारी रूपसिंह घटना स्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया।

खेत में लगी आग, लाखों का नुकसान

रतनगढ़. गांव देराजसर की रोही स्थित एक खेत में बुधवार देर रात को आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। खेत के मालिक महेशदान चारण ने बताया कि सुबह किसी व्यक्ति ने खेत के आगे से गुजरते समय झौंपड़े को जली अवस्था में देखकर फोन पर सूचना दी। खेत में जाकर देखा तो झौंपड़े में रखा अनाज, फव्वारा सैट, पाइप, चारा, यूरिया, डीएपी, कृषि उपकरण, केबल व स्टार्टर आदि जले पड़े थे।आग लगने से करीब दो लाख रुपए का नुकसान हो गया। पुलिस ने महेशदान की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

ट्रेंडिंग वीडियो