scriptदो महिलाओं की हत्या की गुत्थी 18 साल बाद सुलझी | Crime branch arrested accused after 18 year in Naroda double murder | Patrika News

दो महिलाओं की हत्या की गुत्थी 18 साल बाद सुलझी

locationअहमदाबादPublished: May 18, 2019 07:50:26 pm

आरोपी निकला चाचा-भतीजा, क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को उसके गांव से पकड़ा, दूसरा फरार

murder

लाठियों से पीट कर युवक की हत्या

अहमदाबाद. क्राइम ब्रांच ने वर्ष 2001 में नरोडा इलाके में दीपावली के बाद गुजराती नवर्ष वर्ष के दिन एक ही कमरे से दो महिलाओं के मिले शवों की गुत्थी को 18 साल बाद सुलझाने का दावा किया है।
पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में दोनों महिलाओं की हत्या उनके पतियों की ओर से किए जाने की चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।
क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के भवनपुरा गांव से गिरफ्तार किया है जबकि दूसरा फरार है। आरोपी रिश्ते में चाचा-भतीजे बताए जाते हैं।
क्राइम ब्रांच के एसीपी बी.वी.गोहिल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पूछताछ में सामने आया कि उसकी पत्नी उसे अक्सर बताती थी कि उसकी पत्नी की माता का जल्द देहांत हो गया था। इसके बाद उसकी पत्नी का चाचा उसके साथ जबरन संबंध बनाता था। इसके चलते आरोपी को अपनी पत्नी से नफरत होने लगी थी। साथ ही दंपत्ति को कोई संतान नहीं हो रही थी।
इस बीच आरोपी के गांव से आया भतीजा (दूसरा आरोपी) भी साथ ही एक ही मकान में रहने लगा था। दूसरे आरोपी की पत्नी भी बिना बताए शाम को बाहर घूमने चली जाती थी। इस कारण दूसरे आरोपी को अपनी पत्नी पर शंका थी।
इसके बाद दोनों चाचा-भतीजे ने मिलकर अपने-अपने पत्नियों की हत्या का षडयंत्र रचा। दीपावली के बाद नववर्ष की रात में पहले भतीजे ने उसकी पत्नी की गला दबाकर हत्या की। पड़ोस के कमरे से आवाज आने पर गिरफ्तार आरोपी की पत्नी ने बाहर निकलने की कोशिश की तो उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
इसके बाद दोनों आरोपियों ने मिलकर दोनों के शवों को एक कमरे में रख दिया। इसी कमरे में भतीजे के बच्चे सो रहे थे। इसके बाद दोनों आरोपी कमरे को बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए।
अगली सुबह पड़ोसियों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी थी।
करीब 20 दिन पहले क्राइम ब्रांच को पुख्ता सूचना मिलने पर टीमें आरोपियों के मध्य प्रदेश स्थित गांव भिण्ड पहुंचीं और एक आरोपी को उसके घर से दबोच लिया।
गांव, परिजनों को कहा कर ली आत्महत्या

आरोपी चाचा और उसके आरोपी भतीजे ने अपने ससुराल और गांव में जाकर बताया कि दोनों की पत्नियों ने आत्महत्या कर ली। भतीजे ने तो एक पीसीओ से उसके ससुराल में फोन कर जानकारी दी।
आरोपी चाचा ने कर लिया दूसरा विवाह

आरोपी ने बाद में गांव जाकर दूसरा विवाह कर लिया। उसके दो बच्चे भी हैं। दूसरे आरोपी की बच्ची ने बड़े होकर 16 वर्ष की आयु में भिण्ड में आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो