scriptराष्ट्रपिता को याद करने के बाद सरदार पटेल स्मारक में होंगी सीडबल्यूसी की बैठक | CWC meeting in sardar patel smark at shahibaug | Patrika News

राष्ट्रपिता को याद करने के बाद सरदार पटेल स्मारक में होंगी सीडबल्यूसी की बैठक

locationअहमदाबादPublished: Feb 25, 2019 10:34:23 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

अडालज में संबोधित करेंगे मनमोहनसिंह, सोनिया, राहुल और प्रियंका

Congress

राष्ट्रपिता को याद करने के बाद सरदार पटेल स्मारक में होंगी सीडबल्यूसी की बैठक

अहमदाबाद. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को होगी। बाद में दोपहर एक बजे जन संकल्प रैली होगी। देश में पहली बार एक मंच पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह और कमेटी महासचिव प्रियंका गांधी एक मंच पर होंगे। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में गुरुवार सुबह 10 बजे शाहीबाग स्थित सरदार स्मारक में कार्यकारिणी की बैठक होगी। बाद में दोपहर एक बजे अडालज के त्रिमंदिर में जन संकल्प रैली होगी।
गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परेश धानाणी ने कार्यकारिणी की बैठक और जन संकल्प रैली को जानकारी देते कहा कि 58 वर्षों बाद गुजरात में कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को शाहीबाग स्थित सरदार स्मारक में होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए की चेयरपर्सन, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह, महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री सुबह 9.30 बजे गांधी आश्रम में प्रार्थना सभा करेंगे। गांधी आश्रम की प्रार्थना सभा के बाद सुबह 10 बजे शहीद स्मारक पर पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद 40 से ज्यादा वीर शहीद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। बाद में कार्यकारिणी की बैठक बैठक में आर्थिक, राजनीतिक, आंतरिक और बाहरी सुरक्षा , बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, महंगाई समेत मुद्दों पर वरिष्ठ नेतृत्व चर्चा करेगा। राहुल गांधी इस माह दूसरी बार गुजरात आ रहे हैं। इससे पूर्व वलसाड में जनसभा को संबोधित कर चुके हैं।
उन्होने कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती, महात्मा गांधी और सरदार पटेल की जन्मभूमि गुजरात में देश की जनता के लिए नए संदेश के साथ-साथ देश की चुनौतियों, केन्द्र सरकार की विफलताओं और देश के अन्य कई अहम मुद्दों पर कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा होगी। इससे पूर्व भावनगर में वर्ष 1961 में 4 से 7 जनवरी तक कार्यकारिणी की बैठक हुई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो