scriptCyclone Taukate: गुजरात में तौकते चक्रवात का आंधी और बारिश के साथ प्रवेश | Cyclone Taukate, Gujarat, Rain, wind, Saurashtra | Patrika News

Cyclone Taukate: गुजरात में तौकते चक्रवात का आंधी और बारिश के साथ प्रवेश

locationअहमदाबादPublished: May 18, 2021 12:28:06 am

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Cyclone Taukate, Gujarat, Rain, wind, Saurashtra

Cyclone Taukate: गुजरात में तौकते चक्रवात का आंधी और बारिश के साथ प्रवेश

Cyclone Taukate: गुजरात में तौकते चक्रवात का आंधी और बारिश के साथ प्रवेश


अहमदाबाद. अरब सागर में उठे तौकते चक्रवात ने रात करीब साढ़े दस बजे गुजरात के दीव से ऊना के समुद्र में प्रवेश किया। इससे सौराष्ट्र के सबसे अधिक प्रभावित चार जिले रहे जहां हवा की गति 130 से लेकर 150 तक पहुंच गई। चक्रवात के कारण प्रभावित इलाकों में तेज हवा के साथ भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है।
राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सोमवार रात को गांधीनगर स्थित स्टेट इमरजेंसी ऑपरशन सेंटर में तौकते चक्रवात को लेकर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई और पल-पल की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि चक्रवात के प्रभाव से कई तहसीलों में बिजली गुल हो गई है। वृक्ष धराशायी होने की जानकारी भी सामने आ रही हैं। उनके अनुसार रात करीब साढ़े दस बजे चक्रवात ने दीव से ऊना के समुद्र में प्रवेश किया। जिसके कारण तेज आंधी के साथ भारी बारिश शुरू हो गई है। समुद्र में ऊना और दीव के बीच रहते हुए चक्रवात को जमीन पर आने में दो घंटे का समय लगेगा। उन्होंने कहा कि उसके बाद भी चक्रवात को गुजरने में और दो घंटे का समय लग सकता है। मुख्यमंत्री के अनुसार चक्रवात का केन्द्र आई (आंख) होती है। उस जगह चक्रवात की तीव्रता कम होती है जबकि उसके इर्दगिर्द तीव्रता अधिक होती है। उन्होंने सलाह के तौर पर कहा कि लोगों को ऐसी स्थिति में सतर्क रहने की जरूरत है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो