scriptCyclone Taukate: तौकते चक्रवात का अहमदाबाद तक असर | Cyclone Taukate, Gujarat, Saurashtra, Ahmedabad | Patrika News

Cyclone Taukate: तौकते चक्रवात का अहमदाबाद तक असर

locationअहमदाबादPublished: May 18, 2021 12:35:24 am

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Cyclone Taukate, Gujarat, Saurashtra, Ahmedabad

Cyclone Taukate: तौकते चक्रवात का अहमदाबाद तक असर

Cyclone Taukate: तौकते चक्रवात का अहमदाबाद तक असर

अहमदाबाद. अरब सागर में उठे तौकते चक्रवात ने रात करीब साढ़े दस बजे गुजरात के दीव से ऊना के समुद्र में प्रवेश किया। इससे सौराष्ट्र के सबसे अधिक प्रभावित चार इलाकों में तेज हवा के साथ भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है।
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के अनुसार चक्रवात से सौराष्ट्र के चार जिले गिरसोमनाथ, अमरेली, जूनागढ़ एवं भावनगर ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। इन जिलों में हवा की गति 150 तक पहुंच सकती है। इसके अलावा आसपास के अन्य जिले पोरबंदर, द्वारका, जामनगर, और राजकोट में हवा की गति सौ के आसपस रहेगी। इनके अलावा अहमदाबाद, धोलेरा, आणंद एवं भरूच में भी चक्रवात का प्रभाव रहेगा। चक्रवात के कारण राज्य की कई तहसीलों में बिजली गुल होने की खबरे हैं। हालांकि प्रशासन अपने काम में लगा हुआ है।
चक्रवात में फंसने की स्थिति में एयरलिफ्ट की व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने कहा कि चक्रवात में किसी मरीज या अन्य लोगों के फंसने की स्थिति में एयरलिफ्ट की व्यवस्था की गई है। वायुसेना के साथ मिलकर यह कार्य किया जाएगा। इसके लिए सेना की टुकड़ी स्टेंड टू पर है। कोरोना मरीजों के लिए किसी तरह की परेशानी को देखते हुए दवाई और ऑक्सीजन की व्यवस्था पूरी कर दी गई है। पहले से ही दवाइयां और ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई है। मुख्यमंत्री ने ऊना के हालत भी जाने जहां से चक्रवात दस्तक देने जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो