scriptकेमिकल युक्त पानी से तालाब में हजारों मछलियों की मौत! | death of fish in pond | Patrika News
अहमदाबाद

केमिकल युक्त पानी से तालाब में हजारों मछलियों की मौत!

अन्य बीमारियां फैलने की दहशत, स्थानीय लोगों में आक्रोश

अहमदाबादJun 26, 2022 / 01:00 am

Gyan Prakash Sharma

केमिकल युक्त पानी से तालाब में हजारों मछलियों की मौत

केमिकल युक्त पानी से तालाब में हजारों मछलियों की मौत

मेहसाणा. केमिकल युक्त पानी की वजह से मेहसाणा तहसील के नुगर गांव स्थित तालाब में हजारों मछलियों की मौत हो गई है। इसके साथ ही यहां पर अन्य बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। घटना के 24 घंटे बाद भी प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
मेहसाणा तहसील के अंतर्गत काफी संख्या में फैक्ट्रियां खुली हुई हैं। इन फैक्ट्रियों से निकलने वाली केमिकल युक्त पानी की वजह से मनुष्य और अन्य जीवों की जान खतरे में पड़ गई है। जानकारी के अनुसार नुगर गांव के तालाब में शुक्रवार को हजारों मछलियां मृत दिखाई दीं। यह खबर धीरे-धीरे पूरे गांव में फैल गई। इसे देखने के लिए मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। गांव के सरपंच ने इस बात की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी।

24 घंटे बाद भी सफाई नहीं, फैली दुर्गंध


इस पर उप तहसील विकास अधिकारी मौके पर पहुंचे और यह दृश्य देखकर वापस चले गए। लेकिन 24 घंटा बीत जाने के बावजूद भी प्रशासन की ओर से इन मृत मछलियों को बाहर नहीं निकलवाया गया। इस वजह से आसपास के क्षेत्रों में दुर्गंध फैल गई है।

स्थानीय लोगों का कहना


स्थानीय निवासियों के अनुसार इससे गांव में बीमारी फ़ैल सकती है। गांव के सरपंच गोविंद ठाकोर का कहना है कि उनके गांव के सामने कई फैक्ट्रियां हैं। इन फैक्ट्रियों से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। नदी में से ही इस तालाब में पानी आता है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे फैक्ट्री मालिकों की हिम्मत और बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से इन फैक्ट्री मालिकों के ऊपर भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

Home / Ahmedabad / केमिकल युक्त पानी से तालाब में हजारों मछलियों की मौत!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो