जामनगर तहसील में बरसाती माहौल के बीच तेज हवा बही
जामनगर. जामनगर शहर और जिले में गुरुवार को बरसाती माहौल रही। हालांकि बारिश थमी रही। इस बची 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बही। जामनगर तहसील के फल्ला गांव में बुधवार को दोपहर बाद तेज बौछार के साथ दो इंच बारिश हुई। इसी तरह जोडिया तहसील के हडीयाणा गांव में भी दो इंच बारिश हुई। जामनगर तहसील के मोटी बाणुंगार गांव में एक इंच, जोडिया के पीठड गांव में एक इंच, ध्रोल तहसील के लतीपर गांव में एक इंच, जामजोधपुर तहसील की वांसजालिया में एक इंच बरसात हुई। जामनगर जिला कलक्टर कार्यालय के नियंत्रण कक्ष के अनुसार गुरुवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। वातावरण में 95 फीसदी नमी रही। हवा की गति प्रति घंटे 40 से 45 किलोमीटर रही।