scriptनोटबंदी भाजपा का सबसे बड़ा घोटाला: अहमद पटेल | 'Demonetisation BJP's biggest curruption' | Patrika News

नोटबंदी भाजपा का सबसे बड़ा घोटाला: अहमद पटेल

locationअहमदाबादPublished: Dec 29, 2018 10:22:47 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

कांग्रेस का जन अधिकार महासभा
 

gujarat congress

नोटबंदी भाजपा का सबसे बड़ा घोटाला: अहमद पटेल

हिम्मतनगर/अहमदाबाद. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल ने नोटबंदी को भाजपा का सबसे बड़ा घोटाला करार देते कहा कि नोटबंदी से केन्द्र सरकार ने सिर्फ लूटने का ही काम किया है। वर्ष 2014 में भाजपा ने जो वादे किए थे उन वादों को निभाने में भाजपा नाकाम रही। भाजपा के पिछले चार वर्षों के शासन से जनता का मोहभंग हो गया है। अहमद पटेल शनिवार को साबरकांठा-अरवल्ली जिला कांग्रेस समिति के सहयोग से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं एकलव्य संगठन की ओर से हिम्मतनगर के राजेन्द्रनगर में आयोजित जन अधिकार महासभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सत्ता के समीकरण बदलते रहते हैं। सत्ता में उतार-चढ़ाव होते रहते हैं। सूरज अस्त और उदय होता रहता है। मौजूदा केन्द्र सरकार ने जनता को सिर्फ गुमराह करने का प्रयास किया है। नोटबंदी से केन्द्र सरकार ने सिर्फ लूटने का प्रयास किया है। स्वामीनाथन कमेटी का रिपोर्ट स्वीकार करेंगे। किसान कर्ज में डूबे हैं। अब समय आ गया लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मौका दिया जाएगा। कांग्रेस को जिताया जाए। चाहे मनरेगा हो, वनबंधु हो ऐसी कई योजनाएं यूपीए की सरकार ने दी हैं।
गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि भाजपा जाति और धर्म पर राजनीति करती है। अच्छे दिन के वादे किए गए थे, लेकिन अच्छे दिन नहीं आए। गैस सिलेण्डर के दाम भी एक हजार पहुंच रहे हैं। गुजरात में किसानों की हालत खस्ता है। इससे किसानों का कर्ज माफ करना चाहिए।
गुजरात कांग्रेस के प्रभारी राजीव सातव ने भाजपा पर प्रहार करते कहा कि गुजरात में दो दशक से भी ज्यादा भाजपा का शासन है, लेकिन किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ। कांग्रेस की सरकारों ने किसानों के कर्ज माफ किए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (रचनात्मक कांग्रेस) के के पदाधिकारी मधुसूदन मिी, अर्जुन मोढवाडिया ने भी पेपर कांड, सर्जिकल स्ट्राइक समेत कई मुद्दों पर भाजपा की केन्द्र सरकार को घेरा।
‘गुजरात में कांग्रेस को मिलेंगी 15 से ज्यादा सीटें’
संवाददाताओं से सवालों के जवाब में अहमद पटेल ने दावा किया कि गुजरात में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 15 से ज्यादा सीटें जीतेगी। कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ नाराजगी के मुद्दे पर पटेल ने कहा कि पार्टी में किसी भी प्रकार की नाराजगी नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो