scriptशाहीबाग पुलिस मुख्यालय में जुआ खेलते आठ गिरफ्तार | DGP Vigilance squad arrest eight from ahd city police HQ gambling | Patrika News

शाहीबाग पुलिस मुख्यालय में जुआ खेलते आठ गिरफ्तार

locationअहमदाबादPublished: Feb 07, 2019 10:03:02 pm

स्टेट मॉनीटरिंग सेल ने दबिश देकर पकड़ा, एक कांस्टेबल भी
 

Police HQ

शाहीबाग पुलिस मुख्यालय में जुआ खेलते आठ गिरफ्तार

अहमदाबाद. शाहीबाग पुलिस मुख्यालय में जुआ खेलते आठ लोगों को स्टेट मॉनीटरिंग सेल ने दबिश देकर पकड़ा है। इसमें एक पुलिस कांस्टेबल भी शामिल है। मौके से 1.65 लाख रुपए का मुद्दामाल भी बरामद किया गया है।
इस मामले में स्टेट मॉनीटरिंग सेल के कांस्टेबल की ओर से माधवपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शाहीबाग पुलिस मुख्यालय में रहने वाला दीपक पाटिल नाम का युवक आर्थिक फायदे के लिए बाहर से लोगों को बुलाकर शाहीबाग पुलिस मुख्यालय मे ही कम्युनिटी हॉल के पीछे जुआ खिलवाता है।
सूचना के आधार पर बुधवार को दबिश देने पर दीपक पाटिल और कांस्टेबल सहित आठ लोग मौके से पकड़े गए। कई भाग भी गए।
गिरफ्तार आरोपियों में कांस्टेबल मनोहर बागुल भी शामिल है। इसके अलावा ज्यादातर पुलिस कर्मचारियों के पुत्र व रिश्तेदार हैं।
पकड़े गए अन्य आरोपियों में माजिद, विशाल, नितेश, अजय, अल्पेश और विजय शामिल हैं। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 32 हजार रुपए और दाव पर लगे 3 हजार सहित ३५ हजार की नकदी और सात मोबाइल फोन दो वाहन जब्त किए गए हैं। इससे पहले भी पुलिस मुख्यालय में पुलिस वाहनों से डीजल की चोरी करने के आरोप में दो पुलिस कर्मचारियों के पुत्रों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो