scriptDholavira: धोलावीरा के साथ अब गुजरात में 4 विश्व विरासत स्थल, सीएम रूपाणी ने कहा गर्व की बात | Dholavira, Gujarat, world heritage list, CM Vijay Rupani, Kutch | Patrika News

Dholavira: धोलावीरा के साथ अब गुजरात में 4 विश्व विरासत स्थल, सीएम रूपाणी ने कहा गर्व की बात

locationअहमदाबादPublished: Jul 27, 2021 11:21:47 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Dholavira, Gujarat, world heritage list, CM Vijay Rupani, Kutch

Dholavira: धोलावीरा के साथ अब गुजरात में 4 विश्व विरासत स्थल, सीएम रूपाणी ने कहा गर्व की बात

Dholavira: धोलावीरा के साथ अब गुजरात में 4 विश्व विरासत स्थल, सीएम रूपाणी ने कहा गर्व की बात

अहमदाबाद. धोलावीरा के विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल होने के साथ ही अब गुजरात के 4 धरोहरों को इस सूची में शामिल किया जा चुका है। इससे पहले वर्ष 2017 में अहमदाबाद शहर को भारत का पहला विश्व विरासत शहर घोषित किया गया था। वहीं वर्ष 2014 में पाटण के रानी की वाव व वर्ष 2004 में वडोदरा के पास चांपानेर-पावागढ़ के किले को भी विश्व विरासत सूची में शामिल किया जा चुका है।
राज्य के लिए गौरवशाली क्षण : रूपाणी

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने ट्वीटर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस घटना को पूरे गुजरात के लिए गौरवशाली क्षण करार दिया। उन्होंने कहा कि यूनेस्को की ओर से धोलावीरा को वल्र्ड हेरिटेज सूची में शामिल करना काफी गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री के मुताबिक भारत की प्राचीन विरासत और संस्कृति को विश्व फलक पर उजागर करने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिबद्धता के चलते धोलावीरा को विश्व धरोहर सूची में स्थान मिला है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो