scriptDholavira: हड़प्पाकालीन शहर धोलावीरा विश्व विरासत सूची में शामिल, यूनेस्को ने की घोषणा | Dholavira, Harappa, world heritage list, tag, UNESCO, Gujarat, kutch | Patrika News

Dholavira: हड़प्पाकालीन शहर धोलावीरा विश्व विरासत सूची में शामिल, यूनेस्को ने की घोषणा

locationअहमदाबादPublished: Jul 27, 2021 11:03:12 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Dholavira, Harappa, world heritage list, tag, UNESCO, Gujarat, kutch

Dholavira: हड़प्पाकालीन शहर धोलावीरा विश्व विरासत सूची में शामिल, यूनेस्को ने की घोषणा

Dholavira: हड़प्पाकालीन शहर धोलावीरा विश्व विरासत सूची में शामिल, यूनेस्को ने की घोषणा

अहमदाबाद. गुजरात में कच्छ जिले में स्थित हड़प्पाकालीन स्थल धोलावीरा को विश्व विरासत स्थल का दर्जा दिया गया है। यूनेस्को ने मंगलवार को इस बात की घोषणा की। चीन के फूझाऊ शहर में यूनेस्को के वल्र्ड हेरिटेज कमिटी की 44वीं बैठक में इस पर निर्णय लिया गया।
करीब 5 हजार वर्ष पुराना

हड़प्पाकालीन शहर धोलावीरा अब तक यूनेस्को की संभावित हेरिटेज सूची में शामिल था। कच्छ के रण यानी नमक के रेगिस्तान में स्थित खडीर बेट द्वीप में बसा धोलावीरा लगभग 5000 वर्ष पुराने श्रेष्ठ सुनियोजित नगर रचना की एक अनूठी मिसाल है।
1967-68 में हुई थी खुदाई

धोलावीरा की प्राचीन हड़प्पा नगरी सभ्यता के अवशेष मौजूद हैं। भुज से लगभग 200 किलोमीटर उत्तर में यह स्थल कर्क रेखा पर स्थित है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की ओर से यहां पर पुरातत्व की शोध में पता चला कि यह हड़प्पा के पांच बड़े स्थलों में शामिल है। इसे तब के सबसे बड़े शहरों में एक माना जाता था।
एएसआई की ओर से इस स्थल को वर्ष 1967-68 में खुदाई के दौरान खोजा गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो