scriptजन्म से मूकबधिर दिलखुश अब बोलने लगेगी | Dilkhush will start speaking now | Patrika News

जन्म से मूकबधिर दिलखुश अब बोलने लगेगी

locationअहमदाबादPublished: Jan 25, 2018 10:52:35 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

सिविल अस्पताल में नि:शुल्क हुआ कोकिलयर इम्पलांट- मूल राजस्थान के भीनमाल की बेटी

Cochlear implants

Daughter with mother

अहमदाबाद. राजस्थान मूल और अहमदाबाद जिले के मणिपुर गांव में रहने वाली चार वर्षीय दिलखुश अब बोलने लगेगी। यह बालिका जन्म से ही मूकबधिर थी, जिसका सिविल अस्पताल में कोकिलियर इम्पलांट किया गया।
राजस्थान के जालौर जिले के भीनमाल निवासी भाईराम देवासी हाल में मणिपुर गांव में रहते हैं। एक दुकान में नौकरी कर वह अपने परिवार का भरणपोषण करते हैं। चार वर्ष पूर्व उनके घर में जन्मी बालिका को लेकर खूब खुशी हुई। इसलिए उसका नाम भी दिलखुश रखा गया। जन्म के कुछ महीनों बाद पता चला था कि दिलखुश सुन नहीं सकती है। जिससे निराश हुए भाईराम ने कई अस्पतालों के चक्कर भी काटे। बालिका के उपचार का खर्च पांच से छह लाख रुपए बताया गया, जो उनके बूते से बाहर की बात थी। फिर भी इस बालिका को गत नवम्बर माह में अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां सरकारी योजना से उसका कोकिलियर इम्पलांट हुआ। निशुल्क किए गए इम्पलांट की मदद से अब खुशी न सिर्फ सुनने लगी है बल्कि कुछ दिन के प्रशिक्षण के बाद वह बोलने भी लगेगी। सिविल अस्पताल के ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि सिविल अस्पताल में किए गए सैकड़ों कोकिलियर इम्पलांट के बाद बच्चे सुनने और बोलने लग गए हैं। कुछ दिनों बाद दिलखुश भी बोलने लगेगी। अहमदाबाद की मुख्य जिला स्वास्थ अधिकारी डॉ. शिल्पाबेन यादव ने बताया कि बालिका की स्पीच थेरेपी चल रही है।
अहमदाबाद में सात डिग्री तक लुढ़का तापमान
-बढ़ा सर्दी का जोर
अहमदाबाद. शहर में पिछले दिनों के मुकाबले तापमान सात डिग्री सेन्टीग्रेड तक कम हो गया। जिसकी वजह से सर्दी का जोर बढ़ा है।
शहर में गुरुवार को तापमान १० डिग्री सेन्टीग्रेड से कम रहा, जो पिछले दिनों १७ डिग्री के करीब पहुंच गया था। कम तापमान और हवा के कारण सर्दी का जोर बढ़ा है। राजधानी गांधीनगर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान ८.२ डिग्री सेन्टीग्रेड तापमान दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम ७.४ डिग्री कच्छ के नळिया में रहा। आगामी दिनों में तापमान में और कमी आने के आसार हैं।
प्रमुख शहरों में तापमान
नळिया ०७.४
गांधीनगर ०८.२
अहमदाबाद ०९.८
वडोदरा १०.६
राजकोट १२.५
सूरत १४.४
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो