दीपावली स्नेह मिलन में निर्देशिका का विमोचन
अहमदाबादPublished: Nov 09, 2022 10:52:32 pm
माहेश्वरी सखी संगठन


दीपावली स्नेह मिलन में निर्देशिका का विमोचन
अहमदाबाद. माहेश्वरी सखी संगठन की ओर से हाल ही आयोजित दीपावली स्नेह मिलन के दौरान सदस्यों की निर्देशिका का विमोचन किया गया।
डॉ. गौरव व डॉ. पूर्वी राठी, डॉ. कुणाल सोनी, विशेष अतिथि थे। संरक्षक सदस्य इंदिरा राठी ने स्वागत व सम्मान किया। डॉ. नहुशा टहलियानी ने स्तन कैंसर पर मार्गदर्शन दिया। नए-पुराने दौर के गानों का सभी ने आनंद लिया। दंपत्तियों ने खेल में हिस्सा लिया और पुरस्कार प्राप्त किए।
दीपावली पर हस्तनिर्मित मिठाइयों और नाश्ते के वीडियो आधार पर चुनिंदा सदस्यों को सम्मानित किया गया। दिसंबर में आयोजित होने वाले ‘नानी बाई का मायरा’ के बारे में जानकारी दी गई।
कोटा में अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन के अधिवेशन में हिस्सा लेकर लौटी अंजूश्री बिड़ला, जया जेठा, निक्की राठी, अनुराधा अजमेरा को शरद रास माधुर्य प्रतियोगिता के अंतर्गत कृष्ण लीला एवं महारास में द्वितीय स्थान प्राप्ता करने पर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष अनुराधा अजमेरा ने स्वागत भाषण दिया।