scriptशपथ लेने के तीन दिन बाद ही जिला पंचायत सदस्य कलावती का त्यागपत्र | District Panchayat member, Resignation of Kalawati | Patrika News

शपथ लेने के तीन दिन बाद ही जिला पंचायत सदस्य कलावती का त्यागपत्र

locationअहमदाबादPublished: Nov 24, 2020 07:02:48 pm

Submitted by:

Gyan Prakash Sharma

दमणवाड़ा पंचायत से निर्विरोध निर्वाचित हुई थीं

शपथ लेने के तीन दिन बाद ही जिला पंचायत सदस्य कलावती का त्यागपत्र

शपथ लेने के तीन दिन बाद ही जिला पंचायत सदस्य कलावती का त्यागपत्र

दमण. दमणवाड़ा जिला पंचायत सदस्य कलावती पटेल ने अपने पद से त्यागपत्र सौंप दिया है। 20 दिन पहले ही भाजपा ने कलावती को जिला पंचायत सदस्य का मेंडेंट दिया था और दमणवाड़ा पंचायत में उनके खिलाफ किसी का नामांकन नहीं होने से कलावती को निर्विरोध निर्वाचित किया गया था। इसके बाद 20 नवम्बर को लाभपंचमी पर शपथ ग्रहण समारोह में कलावती पटेल ने शपथ ली और उसके दो-तीन दिन बाद ही जिला पंचायत सदस्य पद से त्यागपत्र सौंप दिया है।

जिला पंचायत के सहसचिव को त्यागपत्र सौंपते हुए कलावती महेश पटेल ने बताया कि वह व्यक्तिगत कारणों से जिला पंचायत को समय नही दे सकती है। इसको लेकर अपना त्यागपत्र दिया है। त्यागपत्र की कॉपी भाजपा अध्यक्ष को भी सौंपी गई है। कलावती पटेल दमणवाड़ा ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच है। इस बार चुनाव में भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य के लिए उन्हें मेंडेंट दिया था और सरपंच के लिए मुकेश गौसावी को पार्टी मेंडेंट मिला था। कलावती के पति महेश पटेल भाजपा के खिलाफ जाकर मुकेश गौसावी के सामने निर्दलीय चुनाव लड़े थे।

चुनाव के दौरान पूर्व सरपंच कलावती पर भ्रष्टाचार के भी कई आरोप लगे थे। सरपंच के चुनाव में महेश पटेल की हार होने के बाद ऊपर से दबाव होने के कारण उनकी पत्नी कलावती ने भी अपने पद से त्यागपत्र सौंपा होने की जानकारी सूत्रों ने दी है।
फाल्गुनी पटेल सहित अन्य दावेदार

दमणवाड़ा जिला पंचायत की सीट खाली होने पर कच्चीगांव की फाल्गुनी पटेल की दावेदारी मजबूत होती प्रतीत हो रही है। फाल्गुनी पटेल जिला पंचायत सदस्य बनती है तो जिला पंचायत अध्यक्ष की रेस में भी शामिल होगी। इस त्यागपत्र को लेकर असमंजस बना हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो