script

प्रेम विवाह के बाद तलाक, पूर्व पत्नी की हत्या

locationअहमदाबादPublished: Oct 16, 2021 10:46:52 pm

Submitted by:

Rajesh Bhatnagar

पुलिस के समक्ष पहुंचकर आरोपी ने कबूली वारदात

प्रेम विवाह के बाद तलाक, पूर्व पत्नी की हत्या

प्रेम विवाह के बाद तलाक, पूर्व पत्नी की हत्या

राजकोट. प्रेम विवाह के बाद नौ महीने पहले पत्नी को तलाक देने के पश्चात पूर्व पत्नी की हत्या कर आरोपी ने पुलिस के समक्ष पहुंचकर वारदात कबूल की है।
मृत युवती के रिक्शा चालक पिता की ओर से शहर के यूनिवर्सिटी थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। शिकायत के अनुसार उसका रिक्शा आरोपी करीब सात वर्ष पहले किराए पर चलाता था। उसकी छोटी पुत्री से प्रेम होने पर आरोपी व छोटी पुत्री ने छह वर्ष पहले घर से भागकर प्रेम विवाह कर लिया।
विवाह के बाद पुत्री अपने पति के घर पर मनहरपुर क्षेत्र में रहती थी। उसके तीन वर्ष की पुत्री भी है। शराब की लत के चलते पुत्री के पति ने मारपीट शुरू की और सास व देवर भी परेशान करने लगे। पिछले वर्ष फरवरी महीने में पुत्री ने पति से तलाक लिया और पीहर में रहने लगी। उसके बाद पुत्री का पति चरित्र पर शंका करते हुए आए दिन झगड़ा करने लगा।
शुक्रवार रात को पुत्री अपनी मौसी के घर बजरंगवाडी में जा रही थी। रास्ते में मिले पूर्व पति ने बाइक पर बिठाया और एसआरपी कैंप के पीछे ले जाकर पूर्व पत्नी की हत्या कर दी। उसके बाद उसने पुलिस नियंत्रण कक्ष पर सूचना दी और पूर्व पत्नी की हत्या की वारदात कबूल कर ली। सूचना मिलने पर यूनिवर्सिटी थाने के निरीक्षक ए.एस. चावड़ा, उप निरीक्षक बी.एस. डांगर, ए.बी. जाडेजा सहित स्टाफ ने जांच शुरू की है।

ट्रेंडिंग वीडियो