scriptDiwali पर Gujarat सरकार के कर्मचारियों को उपहार | Diwali, Gujarat govt, Employees, Payment | Patrika News

Diwali पर Gujarat सरकार के कर्मचारियों को उपहार

locationअहमदाबादPublished: Oct 11, 2019 11:21:49 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-Diwali, Payment, Gujarat, Govt Employees

Diwali पर Gujarat सरकार के कर्मचारियों को उपहार

Diwali पर Gujarat सरकार के कर्मचारियों को उपहार

गांधीनगर. दीपावली पर्व को देखते हुए राज्य सरकार के अधिकारियों-कर्मचारियों व पेंशनरों को जल्द वेतन मिलेगा। राज्य के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बताया कि दीपावली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार वर्तमान अक्टूबर महीने का वेतन व पेंशन दीपावली से पहले चुका देगी। यह वेतन 21, 22 और 23 अक्टूबर को चुकाया जाएगा।
राज्य सरकार ने 5.11 लाख अधिकारियों-कर्मचारियों को अक्टूबर महीने का वेतन इसी महीने की 21, 22 व 23 अक्टूबर को चुका देगी। वहीं 4.54 लाख पेंशनरों को भी पेंशन इन्हीं तारीखों के दौरान दी जाएगी। इस कारण चार हजार करोड़ से ज्यादा का वित्तीय लेन-देन उपलब्ध हो सकेगा।
राज्य सरकार के इस निर्णय का लाभ सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, पेंशनरों के साथ-साथ पंचायत सेवा के कर्मचारी, अनुदानित शैक्षणिक संस्थाओं के कर्मचारी व करार आधारित कर्मचारियों को मिलेगा।
राज्य के चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
राज्य सरकार ने दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार के चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों को बोनस देने का निर्णय किया है। उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बताया कि राज्य सरकार ने वर्ग-4 के कर्मचारियों को साढ़े तीन हजार की सीमा में बोनस देकर दीपावली का उपहार देने का फैसला लिया है। इसका लाभ राज्य सरकार, पंचायत, अनुदानित (मान्यता प्राप्त कर्मचारियों) तथा बोर्ड निगम के वर्ग-4 के 31 हजार 596 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो