scriptकार्यकर्ताओं को नजरअंदाज नहीं, उनके दिए वचन पूरे करें : पाटिल | Do not ignore workers, fulfill their promises : Patil | Patrika News
अहमदाबाद

कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज नहीं, उनके दिए वचन पूरे करें : पाटिल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने जामनगर में दी चेतावनी, कार्यकर्ताओं के कारण जीते, खराब व्यवहार की शिकायत पर होगी कार्रवाई
नवनिर्वाचित पार्षदों को 50 ‘कमल’ बताकर किया स्वागत
 

अहमदाबादFeb 27, 2021 / 12:16 am

Rajesh Bhatnagar

कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज नहीं, उनके दिए वचन पूरे करें : पाटिल

कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज नहीं, उनके दिए वचन पूरे करें : पाटिल

जामनगर. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल ने जामनगर महानगर पालिका के चुनाव में नवनिर्वाचित 50 पार्षदों को 50 कमल बताकर स्वागत किया। उन्होंने पार्षदों को कार्यकर्ताओं के साथ वाणी, वचन व व्यवहार अच्छा करने की सीख देते हुए चेतावनी भी दी है कि खराब व्यवहार नहीं करें, शिकायत मिलने पर प्रदेश भाजपा की ओर से कार्रवाई की जाएगी। कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज नहीं, उनके दिए वचन पूरे करें।
शहर में पटेल कॉलोनी स्थित विश्वकर्मा वाडी में जामनगर शहर भाजपा इकाई की ओर से कार्यकर्ता अभिवादन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष पाटिल भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह जीत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के कार्यकर्ताओं के कारण मिली है। जीत का केवल एक मात्र कारण कार्यकर्ता ही हैं। उन्होंने अपनी विशिष्ट शैली में कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधि अपनी जीत ना मानें, यह जीत भाजपा के कार्यकर्ताओं के कारण मिली है।
देशभर में प्रदेश भाजपा संगठन का मॉडल

पाटिल ने गुजरात सरकार के विकास कार्यों के कारण गुजरात को मॉडल राज्य बताते हुए कहा कि देशभर के भाजपा संगठन में गुजरात प्रदेश भाजपा का संगठन मॉडल बना है। चुनाव के पहले बनाई गई पेज कमेटी के कारण महानगर पालिका चुनावों में मतदाताओं ने समर्थन देकर भाजपा को सत्ता सौंपी है इसलिए पेज कमेटी के कारण भी जीत व सफलता हासिल हुई है।
कृषि मंत्री आर.सी. फलदू ने निर्वाचित पार्षदों को जनमत बनाए रखने की सलाह दी। अन्न व नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री धर्मेन्द्रसिंह जाडेजा ने जामनगर में भाजपा की ओर से नया इतिहास रचने की बात कही। जामनगर के विकास की जिम्मेदारी सभी की बताते हुए उन्होंने सीख देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। क्षेत्रीय सांसद पूनमबेन माडम ने कांग्रेस को नेताओं की पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर मजबूत पार्टी के तौर पर उभरी है। शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ. विमल कगथरा ने स्वागत भाषण दिया।

Home / Ahmedabad / कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज नहीं, उनके दिए वचन पूरे करें : पाटिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो