scriptजरूरतमंद लोगों को 45 करोड़ से अधिक का दान | Donation of more than 45 crores to the needy people | Patrika News

जरूरतमंद लोगों को 45 करोड़ से अधिक का दान

locationअहमदाबादPublished: Dec 18, 2018 11:02:01 pm

Submitted by:

Rajesh Bhatnagar

ऊंझा के उमिया माताजी संस्थाान की ओर से…

Donation

जरूरतमंद लोगों को 45 करोड़ से अधिक का दान

महेसाणा. जिले में ऊंझा स्थित उमिया माताजी संस्थान की ओर से जरूरतमंद लोगों को 45 करोड़ रुपए से अधिक की राशि दान की गई है।
सूत्रों के अनुसार कडवा पाटीदार समुदाय की कुलदेवी के तौर पर पूजित उमिया माताजी के मंदिर में दर्शन के लिए दूर-दूर से आने वाले भक्तों की ओर से आस्था के अनुरूप करोड़ों रुपए का दान उमिया माताजी संस्थान को किया जाता है। दान में प्राप्त होने वाली राशि समाज के जरूरतमंद लोगों को पुन: दान में दी जाती है।
इसके अलावा अहमदाबाद में सोला में मंदिर के साथ ही हरिद्वार व अंबाजी में धर्मशाला निर्माण में भी दान की राशि का उपयोग किया जाएगा। संस्थान के मंत्री दिलीप पटेल के अनुसार उमिया माताजी विश्व के समग्र कडवा पाटीदार समुदाय की कुलदेवी के तौर पर पूजी जाती हैं। यहां सभी समाजों के लोग आते हैं और अपनी मनोकामना पूर्ण करते हैं।
मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले लोग अपनी शक्ति के अनुरूप दान करते हैं। मंदिर को मिलने वाला दान मंदिर की धार्मिक प्रवृत्तियों में उपयोग किया जाता है, इसके साथ ही समाज के लिए भी उपयोग किया जाता है। समाज के अनेकों मंदिरों में लोग करोड़ों रुपए का दान करते हैं। इसी प्रकार महेसाणा जिले के ऊंझा में स्थित उमिया माताजी मंदिर संस्थान की ओर से नया प्रयोग किया जा रहा है।
मंदिर को मिले दान की राशि संस्थान की ओर से समाज के जरूरतमंद लोगों को दान की जा रही है। इसमें शिक्षा के साथ विधवा सहायता व बीमारों की सहायता के अलावा किसानों को आकस्मिक आवश्यकता होनेे पर राशि दान की जा रही है। ऊंझा स्थित उमिया माताजी संस्थान की ओर से कुल 17 सामाजिक प्रवृत्तियों का संचालन किया जा रहा है, इनमें 45 करोड़ रुपए से अधिक राशि दान में प्राप्त हुई और कुल 45,43,27,037 रुपए जरूरतमंद लोगों को दान किए गए।
संस्थान के अध्यक्ष मणिलाल पटेल के अनुसार पाटीदार समाज एक वेल टे्रन्ड समाज है, पाटीदार समाज की ओर से किए जाने वाले कार्य का अन्य समाज अनुकरण करते हैं। संस्थान की ओर से रक्तदान से लेकर सामूहिक विवाह के आयोजन समाज के लिए किए जाते हैं। संस्थान की ओर से विधवा महिलाओं को सहायता, उच्च शिक्षा ऋण, आकस्मिक मौत सहायता, प्राकृतिक आपदा के समय मदद सहित 17 प्रकार की सहायता दी जाती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो