script

Gandhinagar News : उत्तर प्रदेश में घर-घर दस्तक दे रहे कार्यकर्ता

locationअहमदाबादPublished: Jan 28, 2022 08:45:42 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

door to door, workers, congress, BJP workers, leaders, compaign: भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे उत्तर प्रदेश

Gandhinagar News :  उत्तर प्रदेश में घर-घर दस्तक दे रहे कार्यकर्ता

Gandhinagar News : उत्तर प्रदेश में घर-घर दस्तक दे रहे कार्यकर्ता

गांधीनगर. भले ही विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश में हो, लेकिन गुजरात में भी उत्तर प्रदेश की राजनीतिक की हलचल नजर आ रहे हैं। चाहे भाजपा हो या कांग्रेस उनके ऐसे कार्यकर्ता जो उत्तर प्रदेश से यहां बसे वे भी वहां पहुंच रहे हैं। अपने-अपने गांव और विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में ताकत झोंक रहे हैं। घर-घर दस्तक दे रहे हैं।
भाजपा भी 200 से ज्यादा नेताओं, कॉर्पोरेट और विधायकों को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भेज रही है। मौजूदा समय में भी कई पार्षद और नेता चुनाव प्रचार में घर-घर दस्तक दे रहे है। विशेषतौर पर अवध क्षेत्र की 72 विधानसभा सीटों में इन नेताओं और कार्यकर्ताओं को लगाया गया है।
सरसपुर वॉर्ड से पार्षद दिनेशसिंह कुशवाह भी रायबरेली की हरचंद विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार में जुटे हैं। उनके साथ दस से ज्यादा कार्यकर्ता हैं। इस सीट पर गुजरात से चुुनाव प्रभारी के तौर पर के.सी.पटेल और कश्यप शुक्ल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिनेश कुशवाह ने बताया कि ग्रुप मीटिंग की जा रही है। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर दस्तक देकर पार्टी के समर्थन में मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अवध की 71 सीटों पर गुजरात से नेता चुनाव प्रचार में गए हैं।
शुक्रवार को रायबरेली के एम एल सी दिनेश प्रताप सिंह, विधानसभा के प्रवासी प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह, कमलेश भाई पटेल एवं राजकुमार सिंह राजपूत ने हरचंदपुर विधानसभा के खीरों मंडल एवं सताव मंडल में शक्ति केन्द्र के इंचार्ज मीटिंग की।
कांग्रेस भी ऐसे नेता और कार्यकर्ता जिनका उत्तर प्रदेश से ताल्लुक है उनको वहां भेज रही है। ऐसे ही एक कार्यकर्ता अशोक तिवारी हैं जो कुछ दिन बाद अमेठी क्षेत्र में कुछ साथियों के साथ चुनाव प्रचार में जाएंगे। वे बताते हैं कि अहमदाबाद में बसने वाले उत्तर प्रदेशवासियों से भी अनुरोध किया है कि वे भी अपने गांव, कस्बे और विधानसभा क्षेत्रों में परिजनों, रिश्तेदारों से मतदान को लेकर जागरूक करें। कांग्रेस पार्टी का साथ दें।

ट्रेंडिंग वीडियो