बालक के साथ दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सख्त कैद राजकोट. राजकोट के समीप सात वर्ष के बालक के साथ दुष्कर्म के दोषी को अदालत ने 20 साल की सख्त कैद की सजा सुनाई। जानकारी के अनुसार पिछले साल 16 फरवरी को जीआईडीसी में नौकरी करने वाले व्यक्ति का सात वर्षीय पुत्र रात्रि के समय गली में खेल रहा था। इसी दौरान आरोपी बच्चे को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होने पर बालक के पिता ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की। पुलिस ने तुंरत ही आरोपी को गिरफ्तार किया। अदालत में इस मामले में मुकदमा चला। करीब सवा वर्ष के भीतर अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओ्र से गवाहों व सबूतों को मान्य रखते हुए आरोपी को दोषी ठहाराया और आरोपी को 20 वर्ष की सख्त कैद की सजा सुनाई।