scriptसुरक्षा कारणों से कांग्रेस ने रद्द की कार्यकारिणी की बैठक | Due to security reason congress postponed cwc | Patrika News

सुरक्षा कारणों से कांग्रेस ने रद्द की कार्यकारिणी की बैठक

locationअहमदाबादPublished: Feb 27, 2019 10:41:39 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

जन संकल्प रैली भी

Congress

सुरक्षा कारणों से कांग्रेस ने रद्द की कार्यकारिणी की बैठक

अहमदाबाद. कांग्रेस की गुरुवार को शाहीबाग के सरदार पटेल राष्ट्रीय स्मारक भवन में होने वाली कार्यकारिणी की बैठक और गांधीनगर के अडालज में होने वाली जनसंकल्प रैली को सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया है।
कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्विटर के जरिए सूचित किया था कि सुरक्षा कारणों से राहुल गांधी ने अहमदाबाद और गांधीनगर में होने वाली सीडबल्यूसी और जन संकल्प रैली को सुरक्षा कारणों से रद्द दिया है। कांग्रेस ने इन दोनों ही कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां भी कर ली थी। जहां बुधवार को सरदार पटेल स्मारक एवं शहीद मेमोरियल में एसपीजी ने सुरक्षा जांच की थी। वहीं पुलिस की तैनाती भी हो गई थी। पुलिस ने कार्यक्रम का रिहर्सल भी कर लिया था। वहीं अडालज में त्रिमंदिर मैदान भी जन संकल्प रैली तैयारी कर ली थी। मंच सज भी गया था। रैली स्थल पर कुर्सियां भी सजा दी गई थी और पुलिस की तैनाती हो गई, लेकिन दोपहर बाद राष्ट्रीय नेतृत्व ने देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सुरक्षा का्रणों से रैली को रद्द कर दिया। यह पहला मौका था कि जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी एक मंच पर नजर आने वाले थे। वहीं वर्ष 1961 के बाद मतलब कि 58 वर्षों बाद गुजरात में पहली बार यह बैठक होने वाली थी। कांग्रेस ने गांधीनगर और अहमदाबाद में कार्यक्रम स्थलों पोस्टर, बैनर और झंडों की सजावट भी कर दी थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो