scriptGujarat: घर-घर बिराजे गणेश… गणपति बप्पा मोरया की गूंज | eco-friendly gandesh idol, social distancing, corona pandemic, | Patrika News

Gujarat: घर-घर बिराजे गणेश… गणपति बप्पा मोरया की गूंज

locationअहमदाबादPublished: Sep 10, 2021 08:26:23 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

eco-friendly gandesh idol, social distancing, corona pandemic, : श्री सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति ने स्थापित की गणेश प्रतिमा

Gujarat: घर-घर बिराजे गणेश... गणपति बप्पा मोरया की गूंज

Gujarat: घर-घर बिराजे गणेश… गणपति बप्पा मोरया की गूंज

गांधीनगर. अहमदाबाद समेत गुजरातभर में शुक्रवार को गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा मोर्या की गूंज हुई। घर-घर में गणपति बिराजे हैं। अब चतुर्दशी तक गणपति की पूजा अर्चना होगी। कई श्रद्धालुओं ने मन्नत वाले गणेशजी स्थापित किए हैं। श्रद्धालुओं में इको फ्रेंडली मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं को लेकर खासा उत्साह देखा गया। इसके चलते कई जगहों पर गणेश प्रतिमाएं लेने के लिए श्रद्धालुओं की खासी भीड़ देखने को मिली। पिछले एक दशक से इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं की मांग भी बढ़ी है। गांधीनगर और अहमदाबाद समेत इलाके में इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गईं।
वहीं गांधीनगर में रंगमच सेक्टर-22 में श्री सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति की गणेश प्रतिमा स्थापित की गई हैं। समिति के अध्यक्ष निशित व्यास के अनुसार यह श्रद्धालुओं के लिए कार्यक्रम होते हैं, लेकिन कोरोना के चलते कार्यक्रम स्थगित किए गए हैं।हालांकि ऑनलाइन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं, जिसमें प्रतियोगिताओं के विडियो मंगाए गए हैं। बाद में विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। शुक्रवार को गणेश स्थापना के मौके पर निशित व्यास, शैलेन्द्रसिंह बिहोला, डॉ. चेतना बुच, मनोज शुक्ला, वर्षाबेन पारेख, हिरेन शास्त्री ने पूजा-अर्चना की। समिति के सदस्यों में मितुल जोशी, वैभव जानी, मुकेश मारु, राजेन्द्रसिंह चावड़ा, उर्पल जोशी, ललीबेन ठाकोर, राकेश पटेल भी उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो