scriptशिक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्लाबोल | education, demonstration, Gujarat news, Gujarat congress, | Patrika News

शिक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्लाबोल

locationअहमदाबादPublished: Aug 01, 2021 09:42:15 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

education, demonstration, Gujarat news, Gujarat congress,: धरना-प्रदर्शन कर जताया विरोध, प्रदर्शनकारियों व पुलिस में झड़प भी

शिक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्लाबोल

शिक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्लाबोल

गांधीनगर. गुजरात कांग्रेस बैनर तले रविवार को ‘शिक्षा बचाओ अभियानÓ के तहत राज्यभर में धरना-प्रदर्शन किया गया। जहां अहमदाबाद में गुजरात प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अमित शाह, राजकोट में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परेश धानाणी और गांधीनगर में गुजरात कांग्रेस के सह प्रभारी जितेन्द्र बघेल के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया।
गांधीनगर में पुलिस से झड़प

कांग्रेसी विधायकों और कार्यकर्ताओं ने एप्रोन पहनकर प्रदर्शन किया, जिसमें महंगी शिक्षा, शिक्षकों की कमी से जुड़े नारे लिखे थे। गांधीनगर में जितेन्द्र बघेल के नेतृत्व में रैली निकाली गई, जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तभी पुलिसकर्मियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बीच झड़प भी हुई। बाद में पुलिसकर्मियों को कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
जितेन्द्र बघेल ने भाजपा सरकार पर प्रहार करते कहा कि शिक्षा के व्यापार के खिलाफ उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वे रुकने वाले नहीं है। उनका विरोध जारी रहेगा। गुजरात में शिक्षा को व्यापार बनाकर गरीब बच्चों की प्रतिभा से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने गुजरात की शिक्षा व्यवस्था की निंदा की।
भाजपा शासन में गिरा शिक्षा का स्तर

राजकोट में धरने पर बैठे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परेश धानाणी ने कहा कि भाजपा सरकार ने 25 वर्षों के शासनकाल में शिक्षा का स्तर गिरा दिया है। शिक्षा क्षेत्र में गुजरात देश में 29 वें स्थान पर पहुंच गया है।
शिक्षा का व्यापारीकरण बंद हो
कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने भाजपा सरकार पर प्रहार करते कहा कि शिक्षा का व्यापारीकरण बंद किया जाए। शिक्षा के नाम पर लूट हो रही है। जिन प्राथमिक स्कूलों को बंद करने का निर्णय किया गया है वह वापस लिया जाए। राज्य में 3353 स्कूलों में 10,698 कमरे जर्जरित हालत में हैं। अहमदाबाद में विधायक हिम्मतसिंह पटेल, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मनीष दोशी ने धरना दिया। इसके अलावा भरतसिंह सोलंकी आणंद में, अर्जुन मोढवाडिया पोरबंदर में, सिद्धार्थ पटेल वडोदरा में, तुषार चौधरी सूरत में धरना-प्रदर्शन किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो