राजकोट. शहर के आर.के. कॉलेज में ‘मानवता के लिए योग थीम पर योग किया गया। पूर्व मुख्यमंंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि गुजरात में योग के माध्यम से आध्यात्मिक चेतना को जागृत कर सुख सूचकांक को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। कलक्टर अरुण महेश बाबू ने कहा कि राजकोट जिले में हजारों लोगों ने सामूहिक योग में भाग लिया। सांसद राम मोकरिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. वल्लभ कथीरिया, जिला विकास अधिकारी देव चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक जयपाल सिंह राठोड आदि मौजूद थे। सोमनाथ मंदिर परिसर में आचार्य भारत भूषण व योगाचार्य प्रतिष्ठा के नेतृत्व में योग करते हुए लोग। यहां पर राज्य मंत्री देवा मालम भी उपस्थित थे। कच्छ के धोलावीरा में केन्द्रीय राज्य मंत्री देवूसिंह चौहाण, सांसद विनोद चावड़ा, विधायक वासण अहीर की उपस्थित में योग करते हुए। मेहसाणा. मोढेरा के सूर्य मंदिर में योग करते केंद्रीय मत्स्यपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला। वहां गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल भी मौजूद थे। पटेल ने शाम को उन्होंने ट्विट कर खुद की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी दी। वडोदरा में राजस्व मंत्री राजेन्द्र त्रिवेदी, सांसद डॉ रंजनबेन भट्ट व महापौर केयूर रोकडिया की उपस्थित में योग करते हुए। दाहोद. महीसागर जिले के लुणावाड़ा में योग दिवस पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री निमिषा सुथार ने कहा कि जीवन में समृद्धि लाने के लिए योग जरूरी है। जिला कलक्टर डॉ. मनीषकुमार बंसल ने कहा कि स्वस्थ आत्मा और शरीर के लिए प्रतिदिन योग करना चाहिए। जामनगर के क्रिकेट बंगलो मैदान में योग करते लोग। यहां पर श्रम राज्यमंत्री बृजेश मेरजा उपस्थित थे। अंबाजी मंदिर के प्रांगण में योग करते लोग। यहां पर सांसद परबत पटेल भी उपस्थित थे। पालनपुर. बनासकांठा जिले के दांतीवाड़ा में बीएसएफ परिसर में जवानों ने योग किया। अहमदाबाद. केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 शाहीबाग में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को छात्रों ने योग किया।प्राचार्य रजनीकांत सुतरिया ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन के परिपत्र के अनुसार विद्यालय के शारीरिक शिक्षक रमेश जांगिड़ के नेतृत्व में कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने साबरमती रिवरफ्रंट पर योगाभ्यास में अनेक प्रकार के आसन के साथ प्राणायाम का अभ्यास किया।विद्यालय परिसर में विद्यालय के स्नातकोत्तर हिंदी शिक्षक हिंदी दिनेश गहलोत के संयोजन में विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया।छात्र सुखदेव मोदी ने योग नृत्य के माध्यम से मानव जीवन में योग के महत्व को बताया । केंद्रीय विद्यालय वीरमगाम में योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम संयोजक अर्चना राजपूत ने योग के बारे में बताया। प्राचार्या डॉ ममता सिंह ने ‘योग’ का दैनिक जीवन में महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर शिक्षक, विद्यार्थी उपस्थित थे।