scriptAhmedabad News : हिंदी भाषा के उत्थान में योगदान पर जोर | Emphasis on contribution to the upliftment of Hindi language | Patrika News

Ahmedabad News : हिंदी भाषा के उत्थान में योगदान पर जोर

locationअहमदाबादPublished: Sep 15, 2020 11:34:58 pm

Submitted by:

Rajesh Bhatnagar

केन्द्रीय विद्यालय संगठन के अहमदाबाद संभाग की संकुल स्तरीय राजभाषा हिंदी कार्यशाला

Ahmedabad News : हिंदी भाषा के उत्थान में योगदान पर जोर

केन्द्रीय विद्यालय संगठन के अहमदाबाद संभाग की संकुल स्तरीय राजभाषा हिंदी कार्यशाला।

अहमदाबाद. केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 शाहीबाग के हिंदी विभाग के तत्वावधान में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत संकुल स्तरीय राजभाषा हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया।
केन्द्रीय विद्यालय संगठन के अहमदाबाद संभाग के उपायुक्त डॉ जयदीप दास ने कहा कि भाषा संस्कृति की वाहक होती है और भाषा के माध्यम से ही हम किसी भी राष्ट्र की संस्कृति को समझ सकते हैं। रामायण का ‘गिलहरी प्रयास’ वृत्तांत बताते हुए उन्होंने सभी को हिंदी भाषा के उत्थान में योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बहुराष्ट्रीय कंपनियां हिंदी में कार्य कर रही हंै और हर घर तक पहुंचने की कोशिश में लगी हैं। उन्होंने कहा कि स्वाधीनता आंदोलन में भी हिंदी ही संपर्क भाषा थी।
मुख्य वक्ता अहमदाबाद संभाग कार्यालय में कार्यरत पवन शर्मा ने राजभाषा हिंदी के कार्यालयी प्रयोग पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कार्यालयी भाषा सहज और सरल होनी चाहिए ताकि पत्राचार आसानी से किया जा सके। हिन्दी भाषा में प्रादेशिक भाषा के शब्दों को भी समाहित करने की आवश्यकता बताते हुए उन्होंने कहा कि हिंदी का शब्दकोश समृद्ध बने, हिंदी एक वैज्ञानिक भाषा है जिसके अक्षर जैसे बोले जाते हैं वैसे ही लिखे जाते हैं।
कार्यशाला में विशिष्ट वक्ता के.वि. शाहीबाग के संगणक शिक्षक अश्विन मोदी ने ऑनलाइन कक्षाओं में आने वाली समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ ऑनलाइन शिक्षण को बेहतर बनाने के अनेक नवीन तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों के कार्य को ऑनलाइन जांचने के सुगम तरीकों से सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया।
के.वि. शाहीबाग की प्राचार्या विनीता शर्मा के अनुसार कार्यशाला में अमदाबाद संकुल में सम्मिलित विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ-साथ हिंदी विभाग के शिक्षक तथा कार्यालय कर्मियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का संचालन के.वि. शाहीबाग के हिंदी शिक्षक दिनेश गहलोत ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो