script

पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाए जाएंगे एक लाख सीडबॉल

locationअहमदाबादPublished: Jun 13, 2021 09:47:22 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

environment, conservation, seed ball, plantation, gandhinagar news: मानव सेवा ट्रस्ट की पहल

पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाए जाएंगे एक लाख सीडबॉल

पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाए जाएंगे एक लाख सीडबॉल

गांधीनगर. पर्यावरण से संरक्षण के लिए एक लाख सीडबॉल जमीन में लगाए जाएंगे। साणंद और उसके आसपास की जमीन में ये सीडबॉल लगाए जाएंगे। इसका मकसद युवाओं और बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता लाना है। साणंद की मानव सेवा ट्रस्ट ने यह पहल की है।
मानव सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी मनूबाई बारोट ने कहा कि पर्यावरण की समस्या विकट बनती जा रही है। भविष्य के खतरा बनने वाली इस समस्या से निपटने के लिए पहले से ही सतर्कता रहना होगा। इसके चलते ही मानव सेवा ट्रस्ट ने ‘पर्यावरण बचाओÓ अभियान प्रारंभ किया है और एक लाख सीडबॉल बनाकर पर्यावरण संरक्षण की पहल की है। पेड़-पौधे हमारे लिए सबकुछ है। पेड़ होंगे तो ही हमारा अस्तित्व टिका रहेगा। अगली पीढ़ी को भी पर्यावरण संरक्षण के अभियान में सक्रिय योगदान देना होगा।
उन्होंने कहा कि साणंद नगरपालिका में जहां-जहां भी बबूल के जंगल हैं वहां एक लाख सीडबॉल में निम्बोली, गुलमहोर, बबूल के बीजों से मिट्टी के सीडबॉल (गेंद) बनाए जाएंगे। यह माना जाता है कि मिट्टी, गर्मी और नमी के संपर्क में आने से बीज उगने लगता है। यदि कुछ बीज भी उग जाते हैं तो मेहनत रंग लाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो