scriptEx IPS DG Vanzara Launches Political Party Ahead Of Gujarat Election | Gujarat: गुजरात के चुनावी समर में कूदे पूर्व आईपीएस डीजी वंजारा, नई पार्टी का ऐलान | Patrika News

Gujarat: गुजरात के चुनावी समर में कूदे पूर्व आईपीएस डीजी वंजारा, नई पार्टी का ऐलान

locationअहमदाबादPublished: Nov 08, 2022 10:58:34 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Ex IPS DG Vanzara, Launches, Political Party, Gujarat Election

Gujarat:  गुजरात के चुनावी समर में कूदे पूर्व आईपीएस डीजी वंजारा, नई पार्टी का ऐलान
Gujarat: गुजरात के चुनावी समर में कूदे पूर्व आईपीएस डीजी वंजारा, नई पार्टी का ऐलान
Ex IPS DG Vanzara Launches Political Party Ahead Of Gujarat Election

गुजरात के पूर्व आईपीएस अधिकारी डीजी वंजारा ने मंगलवार को अपने नए राजनीतिक दल-प्रजा विजय पक्ष- का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों को निशाने पर लेते हुए राज्य की सभी 182 सीटों पर चुनाव लडऩे की घोषणा भी की।
पूर्व विवादित पुलिस अफसर वंजारा ने अपनी पार्टी की लॉन्चिंग के दौरान कहा कि 1960 में गुजरात जब अस्तित्व में आया तो उसके बाद कई सालों तक यहां कांग्रेस का शासन रहा, अब 27 साल से एक ही पार्टी शासन में है। यह जो प्रथा चली है उसकी वजह से बहुत सारे दुष्प्रभाव पैदा होते हैं। काफी लंबे समय तक सत्ता में अगर एक ही पार्टी रहती है, तो सत्ता भ्रष्ट कर देती है। पहले यह परिस्थिति कांग्रेस के समय में पैदा हुई थी और अब यह परिस्थिति बीजेपी के लिए लागू हो रही है। इसलिए समय की मांग को समझते हुए प्रजा विजय पक्ष गुजरात राज्य की सभी 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगा।
वंजारा ने अपने समर्थकों की मौजूदगी में मीडिया से बात करते हुए कहा कि जैसे विदेशों में है उसी तरह से राज्य में दो ही राजनीतिक दल हैं जो बारी-बारी सत्ता का सुख भोग रहे हैं। एक दल एक या 2 बार 5 साल तक सत्ता में रहे और उसके बाद सत्ता का परिवर्तन हर हाल में हो जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता तो कई बुराइयां पैदा होती है जो अभी गुजरात में है। फिलहाल राज्य में भ्रष्टाचार व भय का माहौल है। इसीलिए हम प्रजा विजय पक्ष गुजरात में लेकर आए हैं।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.