scriptVIDEO: ‘किसान-खेती बचाओ’ के जरिए कांग्रेस ने गिनाई भाजपा की नाकामियां | farmers, agriculture, save, gujarat congress, BJP, workers and leaders | Patrika News

VIDEO: ‘किसान-खेती बचाओ’ के जरिए कांग्रेस ने गिनाई भाजपा की नाकामियां

locationअहमदाबादPublished: Aug 05, 2021 09:22:19 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

farmers, agriculture, save, gujarat congress, BJP, workers and leaders : ‘भाजपा शासन में किसान बने बदहालÓ- धरना-प्रदर्शन कर किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा:

VIDEO:  'किसान-खेती बचाओ' के  जरिए कांग्रेस ने गिनाई भाजपा की नाकामियां

VIDEO: ‘किसान-खेती बचाओ’ के जरिए कांग्रेस ने गिनाई भाजपा की नाकामियां

गांधीनगर. भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए गुजरात कांग्रेस की ओर से राज्यभर में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके मद्देनजर गुरुवार को किसान- खेती बचाओ अभियान चलाया जाएगा। जूनागढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा, सूरत में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परेश धानाणी गुजरात के संगठन सह प्रभारी जितेन्द्र बघेल ने सुरेन्द्रनगर, विश्वरंजन मोहंती ने खेड़ा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. तुषार चौधरी ने तापी, मेहसाणा में पूर्व सांसद जगदीश ठाकोर, अरवल्ली में विधायक सी.जे. चावडा के नेतृत्व में किसान-कृषि बचाओ अभियान के जरिए भाजपा सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेस नेताओं ने किसानों के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया और सरकार की नाकामियां उजागर की। सूरत में प्रदर्शन के दौरान परेश धानाणी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस की बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने परेश धानाणी समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में कार्रवाई के बाद रिहा कर दिया।
धनाणी ने भाजपा सरकार के किसान विरोधी सरकार करार देते कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में किसानों की हालत बदहाल है। पैदावार बढ़ाने के लिए किसानों को पर्याप्त बिजली और नियमित मिले। फसलों के पर्याप्त दाम मुहैया कराने चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो