script

गुजरात के किसान जाएंगे उजबेकिस्तान

locationअहमदाबादPublished: Jan 21, 2019 04:14:22 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-20 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों को खेती करने की सुविधा देगी

vibrant Gujarat, Farmers

गुजरात के किसान जाएंगे उजबेकिस्तान


गांधीनगर. गुजरात के किसान खेती से जुड़ी बारीकियों व आधुनिक तकनीकों से रूबरू होने के लिए उजबेकिस्तान जाएंगे। वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन के तीसरे व अंतिम दिन रविवार को टिकाउ तकनीक रूप से नए भारत में कृषि क्षेत्र विषय पर आयोजित सेमिनार में कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में विकास के लिए यहां के किसानों को उजबेकिस्तान ले जाया जाएगा। वहां की सरकार 20 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों को खेती करने की सुविधा देगी।
इस संबंध में उजबेकिस्तान ने गुजरात एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन (जीएआईसी) ने एमओयू किया। इसके तहत जीएआईसी की देखरेख में विभिन्न एजेंसियां का एक समूह बनेगा। इसके तहत क्षमता निर्माण के लिए प्रशिक्षण व तकनीक हस्तांतरण की सुविधा होगी।


किसानों को आकर्षित करने की कोशिश

राज्य सरकार के चार मंत्रियों में से सभी ने अलग-अलग भाषाओं में संबोधन किया। सहकारिता मंत्री ईश्वर सिंह पटेल ने गुजराती भाषा में संबोधन किया वहीं जलापूर्ति मंत्री कुंवरजी बावळिया ने हिन्दी में अपनी बातें कहीं।
कृषि मंत्री आर. सी. फळदू ने भी गुजराती भाषा में संबोधन किया। जयद्रथसिंह परमार ने सबसे बढक़र अंग्रेजी भाषा में अपनी बातें रखीं। वहीं केन्द्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने अपना संबोधन गुजराती भाषा में दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो