इस अस्पताल को अहमदाबाद महानगर पालिका की ओर से कोरोना मरीजों की चिकित्सा करने की मंजूरी दी गई है। इसे कोरोना हॉस्पिटल के रूप में मंजूरी दी गई है। सूत्रों के अनुसार हॉस्पिटल में 50 बेड का कोविड अस्पताल बनाया गया है। इसमें घटना के समय करीब 40 से 45 मरीज भर्ती थे। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 8 गाडिय़ां व दस एंबुलेंस मौके पर पहुंची। कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक आठ मरीजों की मौत हो गई थी।