scriptतीन गोदामों में आग, नौ घंटे बाद काबू में | Fire in three godowns, fire Controled after Nine hours | Patrika News

तीन गोदामों में आग, नौ घंटे बाद काबू में

locationअहमदाबादPublished: Apr 20, 2018 11:30:38 pm

Submitted by:

Gyan Prakash Sharma

मूंगफली की एक हजार बोरियां खराब

Peanut bad
जामनगर. शहर के निकट हापा में सेन्ट्रल वेयर हाउस कॉर्पोरेशन के सरकारी अनाज के गोदाम में गुरुवार दोपहर को लगी आग करीब नौ घंटे बाद देर रात को काबू में ली। आग के कारण गोदामों में रखी मूंगफली की एक हजार बोरियां खराब हो गई। कुछ जलकर खाक हो गई तो कुछ धुएं के कारण खराब हो गई।
जानकारी के अनुसार हापा के निकट केन्द्र सरकार के सेन्ट्रल वेयर हाउस कॉर्पोरेशन के अनाज का संग्रह करने के लिए २० गोदाम हैं, जिनमें समर्थन मूल्य पर खरीदी गई मूंगफली की बोरियों को रखा गया था। इस दौरान तीन गोदामों में गुरुवार दोपहर को तेज धमाके के साथ आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर गोदाम के प्रभारी अजय चोरसिया सहित अन्य बाहर निकले और फायरब्रिगेड को जानकारी दी। गोदाम में मूंगफली होने के कारण देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। दूसरी ओर, जामनगर जिला पुलिस अधीक्षक पी. बी. सेजुळ व ग्राम्य उपाधीक्षक एच. पी. दोशी एवं पंचकोशी ए डिवीजन पुलिस की टीम भी पहुंची। आग के लगने के कारणों को जानने के लिए फोरेन्सिक विशेषज्ञों की मदद ली है।

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी सहित तीन गिरफ्तार
आणंद. खेड़ा जिले के आतरसुम्बा निवासी एनआरआई युवक के आत्मदाह प्रकरण में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने मृतका की पत्नी सहित तीन जनों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार आतरसुम्बा निवासी एनआरआई शैलेश पटेल ने बुधवार रात को पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या आत्महत्या कर ली थी। स्थल से पुलिस को पांच पेजों की सुसाइड नोट मिली, जिसमें लिखा था कि पत्नी भूमिका जोशी, भूमिका के भाई प्रशात जोशी, संजय जोशी एवं जनक शर्मा ने व्यवसाय करने के बहाने ३५ लाख से अधिक रुपए ले लिए थे। दूसरी ओर, भूमिका ने महिला रक्षा के कानूनों का दुरुपयोग करते हुए शैलेश पर फर्जी आरोप लगा दिए थे। पुलिस ने शुक्रवार को भूमिका जोशी, प्रशांत जोशी एवं संजय जोशी को गिरफ्तार कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो