पहली मंजिल से गिरी महिला ने दम तोड़ा अहमदाबाद. शहर के घाटलोडिया थाना इलाके में सोला रोड पर पारसनगर तीन रास्ते के पास स्थित रघुकुल अपार्टमेंट की पहली मंजिल से नीचे गिरने पर एक महिला की मौत हो गई।
मृतका की पहचान हेमांगिनीबेन पटेल (56) के रूप में हुई है। वह 17 फरवरी की शाम को घर की साफ सफाई कर रही थीं। इसी दौरान पहली मंजिल का फाइबर का शेड टूट गया, जिससेनीचे गिरने पर वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थीं। उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने रविवार २८ फरवरी की दोपहर को दम तोड़ दिया।