अहमदाबाद

पहले दिन 2820 किसानों से 39 हजार क्विंटल मूंगफली खरीदी

-राज्यभर में समर्थन मूल्य से मूंगफली खरीदी आरंभ

अहमदाबादNov 15, 2018 / 11:03 pm

Uday Kumar Patel

पहले दिन 2820 किसानों से 39 हजार क्विंटल मूंगफली खरीदी

 
 

गांधीनगर. राज्यभर में गुरूवार से समर्थन मूल्य पर मूूंगफली खरीदी की प्रक्रिया आरंभ की गई है। उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बताया कि पहले दिन राज्य के 2820 किसानों ने 39 हजार क्विंटल से ज्यादा की मूंगफली समर्थन के भाव से बेची। इससे राज्य सरकार ने 19 करोड़ से ज्यादा की मूंगफली खरीदी। राज्यभर में 122 केन्द्र आरंभ किए गए हैं।
केन्द्र सरकार ने मूंगफली के लिए समर्थन मूल्य 4890 प्रति क्विंटल घोषित किया है। इसके अलावा राज्य सरकार 110 रुपए प्रति क्विंटल बोनस सहित 5000 रुपए प्रति क्विंटल मूंगफली खरीद रही है। समर्थन मूल्य से खरीदी के लिए किसानों का 30 नवम्बर तक ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। किसानों का पंजीकरण खरीद केन्द्रों के साथ-साथ ग्रामीण स्तर पर ई-ग्राम केन्द्र से हो सकेगा। खरीद प्रक्रिया के दौरान खरीद केन्द्र पर सीसीटीवी की सुविधा रखी गई है। इसके फुटेज का रिकॉर्ड रखा जाएगा। खरीद केन्द्र पर प्रत्येक दिन खरीदी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग किया जाएगा। यहां प्रतिदिन निगरानी के लिए उपकलक्टर स्तर के अधिकारी की अगुवाई में स्कवॉड का गठन कर समय-समय पर खरीद केन्द्र की जांच की जाएगी।
राज्य में कुल 14. 68 लाख हेक्टेयर इलाके में मूंगफली की बुवाई की गई। इसमें कुल 26.95 लाख मीट्रिक टन उत्पादन की संभावना है।
केन्द्र सरकार की एजेंसी नेफेड के मार्फत राज्य की नोडल एजेंसी गुजरात राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम मंूगफली खरीद रही है।

सबसे ज्यादा जूनागढ़ के किसानों का पंजीकरण

अब तक राज्य में अब तक मूंगफली बेचने के लिए अहमदाबाद जिले में 58, अमरेली में 17024, अरवल्ली में 11036, कच्छ में 1139, खेड़ा में 369, गांधीनगर में 5303, गिर सोमनाथ में 15006, जूनागढ़ में 15337, जामनगर मेंं 10384, देवभूमि द्वारका में 9104, पोरबंदर में 4581, बनासकांठा में 5729, बोटाद में 903, भावनगर में 6408, मेहसाणा में 2517, मोरबी में 3297, राजकोट में 24,301, सुरेन्द्रनगर में 1027 व साबरकांठा में 5833 किसानों नेे पंजीकरण कराया है।
पहले दिन गत एक नवम्बर को राज्यभर के 7413 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया था। शुरुआती दो घंटों में 4 हजार से ज्यादा किसानों ने पंजीकरण कराया था।
 

 

Home / Ahmedabad / पहले दिन 2820 किसानों से 39 हजार क्विंटल मूंगफली खरीदी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.