अहमदाबाद

फ्लावर शो में उमड़ा जनसैलाब

जगह-जगह जाम व भारी भीड़ के कारण मनपा को करने पड़े ऊपर हाथ

अहमदाबादJan 20, 2019 / 11:15 pm

Omprakash Sharma

फ्लावर शो में उमड़ा जनसैलाब

अहमदाबाद. शहर के रिवरफ्रंट पर आयोजित फ्लावर शो में रविवार को ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि महानगरपालिका ने ऊपर हाथ कर दिए। दरअसल फ्लावर शो और आसपास इतनी भीड़ हो गई कि मार्गों पर जाम लग गया। जिससे मनपा प्रशासन को ट्यूट करना पड़ा कि संभव हो तो इस दिन फ्लावर शो का हिस्सा न बने। बढ़ती भीड़ के कारण शो की अवधि को भी बढ़ाने की संभावना है।
शहर में आयोजित फ्लावर शो की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। रविवार होने के कारण शहर ही नहीं आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों के कारण भारी भीड़ हो गई। शहर के आश्रम रोड और रिवरफ्रंट पर जगह-जगह जाम लग गए। जिससे रिवरफ्रंट से जुड़े रास्तों को जाने के लिए बंद भी करना पड़ा। इतना ही नहीं मनपा की ओर से शाम को ट्यूट भी किया गया कि फ्लावर शो में भीड़ बढ़ गई है जिससे संभव हो तो लोग यहां न आएं। साथ ही टिकट खिडक़ी भी बंद करनी पड़ी थी। हालांकि कुछ देर बाद टिकट खिडक़ी पुन: खोल दी गईं। अव्यवस्था जैसी स्थिति के चलते लोग बिन देखे ही लौटते भी देखे गए। मनपा ने यह भी ट्यूट किया है कि जरूरत पड़ी तो फ्लावर शो की अवधि २२ जनवरी के बाद भी बढ़ाई जाएगी।

Home / Ahmedabad / फ्लावर शो में उमड़ा जनसैलाब

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.