script

कांग्रेस में पुन: शामिल हुईं पूर्व भाजपा पार्षद रचना

locationअहमदाबादPublished: Jan 17, 2021 11:08:04 pm

Submitted by:

Rajesh Bhatnagar

वर्ष 2017 में जामनगर महानगरपालिका चुनाव के समय कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हुई

कांग्रेस में पुन: शामिल हुईं पूर्व भाजपा पार्षद रचना

कांग्रेस में पुन: शामिल हुईं पूर्व भाजपा पार्षद रचना

जामनगर. जामनगर महानगरपालिका में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से वार्ड संख्या 4 की पूर्व पार्षद रचनाबेन नंदाणिया रविवार को पुन: कांग्रेस में शामिल हुईं।
जामनगर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विरेन्द्रसिंह (दिगुभा) जाडेजा के हाथों कांग्रेस का खेस पहनकर रचनाबेन भारतीय जनता पार्टी छोडक़र कांग्रेस में शामिल हुईं। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के नेता मुलूभाई कंडोरिया, संगठन महामंत्री आनंद गोहिल, मनपा में विरोध पक्ष के पूर्व नेता अल्ताफ खफी के अलावा पार्थ पटेल, असलम खिलजी, युसुफ खफी आदि मौजूद थे।
विचारधारा कांग्रेस की, ऋण चुकाने के लिए छोड़ी भाजपा

वर्ष 2017 में जामनगर महानगरपालिका चुनाव के समय कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हुई पूर्व पार्षद रचनाबेन ने रविवार को पुन: कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि उनकी और परिवार की विचारधारा कांग्रेस की है। छोटे और गरीब लोगों के काम करवाने के लिए बार-बार विरोध करना पड़ता था इसलिए वे ऋण चुकाने के लिए पुन: कांग्रेस में शामिल हुई हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो