अहमदाबादPublished: Nov 10, 2022 07:58:52 am
nagendra singh rathore
Former CM vijay rupani, deputy CM Nitin patel will not contest
-कई और के कट सकते हैं टिकट
-दिल्ली आलाकमान के इनकार के बाद पांचों ने जारी किया पत्र
-पार्टी की सेंस प्रक्रिया के दौरान तीनों के लिए मांगी गई थी टिकट
-दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक
Ahmedabad. गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल इस बार का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके साथ ही राज्य के तीन पूर्व मंत्री-भूपेन्द्र सिंह चुड़ास्मा, प्रदीप सिंह जाडेजा व आर सी फलदू -भी चुनावी समर में नहीं कूदेंगे। पार्टी ने इन्हें टिकट देने से स्पष्टतौर पर इनकार कर दिया है। इस निर्णय के मद्देनजर बुधवार देर रात आखिरकार इन नेताओं ने खुद अपने वीडियो व पार्टी प्रमुख को लिखे पत्र जारी कर चुनाव नहीं लडऩे की घोषणा कर दी। एक साल पहले सितंबर 2021 में रूपाणी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके साथ उनके पूरे मंत्रिमंडल को भी हटा दिया गया था।
रूपाणी राजकोट पश्चिम, नितिन मेहसाणा सीट, चुड़ास्मा अहमदाबाद जिले की धोलका, जाडेजा अहमदाबाद शहर की वटवा सीट और फलदू जामनगर दक्षिण से विधायक हैं। रूपाणी सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों का इस बार के चुनाव में पत्ता कट सकता है। इसमें कौशिक पटेल, सौरभ पटेल सहित कई नाम भी चर्चा में हैं। गुजरात प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता यमल व्यास ने बताया कि इन सभी नेताओं ने खुद चुनाव नहीं लडऩे का निर्णय किया है। इस बारे में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भी लिखा है।