scriptकांग्रेस को अलविदा कहने वाले विधायक सी जे चावड़ा भाजपा में शामिल | Former Congress MLA C J Chavda join BJP | Patrika News
अहमदाबाद

कांग्रेस को अलविदा कहने वाले विधायक सी जे चावड़ा भाजपा में शामिल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने विसनगर में दिलाई सदस्यता। पूर्व विधायक सी जे चावडा ने भाजपा में शामिल होने के बात कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की विकास की राजनीति के चलते उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय किया। हाल ही में कांग्रेस को अलिवदा कहने के बाद भाजपा में शामिल होने वाले वे दूसरे पूर्व कांग्रेसी विधायक हैं।

अहमदाबादFeb 12, 2024 / 10:48 pm

nagendra singh rathore

कांग्रेस को अलविदा कहने वाले विधायक सी जे चावड़ा भाजपा में शामिल

कांग्रेस को अलविदा कहने वाले विधायक सी जे चावड़ा भाजपा में शामिल

महेसाणा. अहमदाबाद. लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को सोमवार को बड़ा झटका लगा। कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले विजापुर के विधायक सी जे चावड़ा ने महेसाणा जिले के विसनगर में आयोजित समारोह में भाजपा का दामन थाम लिया। गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल ने उन्हें व उनके समर्थकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। केसरिया खेस व टोपी पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इससे पहले खंभात से कांग्रेस के विधायक चिराग पटेल इस्तीफा देने के बाद भाजपा का दाम थाम चुके हैं।

 

 

इसके अलावा महेसाणा जिला पंचायत में नेता प्रतिपक्ष हर्षद पटेल, विजापुर सीट से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी नाथाभाई पटेल व जिला तथा तहसील पंचायत के 19 सदस्य भी भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश भाजपा महामंत्री रजनीभाई पटेल, स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल व भाजपा के वरिष्ठ नेता, सांसद व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

काम करने की इच्छा शक्ति वाले जुड़े: पाटिल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने कहा कि आज जितने भी लोग भाजपा में शामिल हुए हैं, वे कुछ काम करने की इच्छा शक्ति के चलते जुड़े हैं। वे जहां थे वहां उन्हें निराशा मिल रही थी, जिससे नेतृत्व वाली सरकार से जुड़े हैं। पाटिल ने फिर दोहराया कि भाजपा लोकसभा चुनाव में गुजरात की सभी 26 सीटें जीतेगी और हर सीट को पांच लाख मतों की लीड से जीतेगी।

 

सभी वर्गों का विकास कर रही भाजपा सरकार: चावड़ा

भाजपा में शामिल होने के बाद मंच से सी जे चावड़ा ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के विकास कार्यों के चलते भाजपा में शामिल होने का निर्णय किया है। कोरोना काल में जब अपने ही अपनों का साथ नहीं दे रहे थे, ऐसे समय में सबसे पहले टीका विकसित कर देश, दुनिया के लोगों का टीकाकरण का काम मोदी सरकार ने किया। इस घटना ने उन्हें भाजपा में आने के लिए प्रेरित किया। भाजपा सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। चावड़ा ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस में 25 साल काम किया है। उसकी बुराई नहीं करूंगा।

Hindi News/ Ahmedabad / कांग्रेस को अलविदा कहने वाले विधायक सी जे चावड़ा भाजपा में शामिल

ट्रेंडिंग वीडियो