scriptसाही व खरगोश के शिकार के चार आरोपी गिरफ्तार | Four accused arrested of porcupine and rabbit hunting | Patrika News

साही व खरगोश के शिकार के चार आरोपी गिरफ्तार

locationअहमदाबादPublished: Dec 12, 2020 11:27:38 pm

Submitted by:

Rajesh Bhatnagar

कच्छ जिले में

साही व खरगोश के शिकार के चार आरोपी गिरफ्तार

साही व खरगोश के शिकार के चार आरोपी गिरफ्तार

गांधीधाम. कच्छ जिले की रापर तहसील के कानमेर व गागोदर गांव से साही व खरगोश के शिकार के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों के अनुसार रापर तहसील के कानमेर गांव के रायमल वांढ निवासी ईश्वर वलियाणी, करसन कोली, जगु उर्फ जगदीश अखियाणी, रायशी अखियाणी को गिरफ्तार किया गया है। पिछली 17 नवंबर को वन्य प्राणियों का शिकार करने के बाद सोशल मीडिया पर क्लिप अपलोड की गई थी।
इसके बाद पूर्व कच्छ जिले के वन विभाग के उप वन संरक्षक एच.जे. ठक्कर के निर्देशन में वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें गठित कर जांच करवाई गई। इस दौरान चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
प्रारंभिक पूछताछ में चारों आरोपियों ने पिछली 17 नवंबर को कानमेर व गागोदर गांव में साही व खरगोश का शिकार करने की बात कबूल की। चारों के विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वन विभाग के रेंज फॉरेस्ट अधिकारी आर.एम. पंपाणिया, फॉरेस्टर बी.एस. चौधरी, एल.बी. जाड़ेजा, वन रक्षक एन.बी. राठोड, एस.डी. डांगर, ए.के. चौधरी, एस.जी. रायका आदि ने कार्रवाई की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो