scriptसस्ते में औडा के मकान दिलाने के बहाने दो महिलाओं को ठगा | Fraud in name of home, two women registered case against man | Patrika News

सस्ते में औडा के मकान दिलाने के बहाने दो महिलाओं को ठगा

locationअहमदाबादPublished: Sep 23, 2018 10:51:49 pm

लगाई ढ़ाई लाख की चपत, पैसे मांगने पर दी मारने की धमकी
 

fraud

सस्ते में औडा के मकान दिलाने के बहाने दो महिलाओं को ठगा

अहमदाबाद. सस्ते में औड़ा के मकान दिलाने के बहाने से दो महिलाओं को ठगने का मामला सामने आया है। महिलाओं को ढाई लाख रुपए की चपत लगाई है। चार साल के बाद भी मकान नहीं मिलने पर महिलाओं ने जब रुपयों की मांग शुरू कर दी और पुलिस की मदद ली तो सिर्फ ५० हजार रुपए लौटाए, लेकिन ढाई लाख रुपए फिर भी नहीं लौटाकर ठगी की। रुपए मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी और मारपीट की।
पीडि़त महिला मजूर गांव निवासी हीराबेन मकवाणा ने इस बाबत दाणीलीमडा भीमराव की चाली निवासी विनोद उर्फ बिपिन परमार के विरुद्ध कागडापीठ थाने में विश्वासघात और ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
हीराबेन ने कहा कि विनोदभाई उनके संबंध में भानेज जंवाई होते हैं। वर्ष २०१४ में दीवाली के समय घर मिलने आने पर विनोद ने कहा कि वह लोगों को औडा के मकान सस्ते में दिलाने का काम करते हैं। इसके लिए दो लाख रुपए देने होते हैं। संबंधी होने के चलते उन्हें विनोद पर विश्वास हुआ। विनोद से हीराबेन ने खुद के लिए व उनकी बहन गंगाबेन के लिए एक-एक औडा का मकान बुक करने के लिए कहा। विनोद के कहने पर हीराबेन ने उन्हें टुकड़े-टुकड़े करके दो लाख रुपए, आधारकार्ड व मतदाता पहचान पत्र दिया और उनकी बहन गंगाबेन ने एक लाख रुपए व आधारकार्ड और मतदान पत्र दे दिया। फॉर्म भरा लेकिन चार साल बीत जानेके बावजूद भी मकान नहीं मिलने पर विनोद ने कहा कि नंबर आना बाकी है। बातों में ज्यादा विश्वास नहीं होने से रुपए वापस मांगने शूरू किए। इस विनोद ने पहले तो छह महीने में रुपए लौटान का वादा किया और लिखित में भी दिया। लेकिन फिर भी रुपए नहीं लौटाए। पुलिस में याचिका करने पर पुलिस के कहने पर ५० हजार लौटाए, लेकिन शेष रुपए मांगने जाने पर हीराबेन के पति से मारपीट की और घर से निकाल दिया। फोन पर उनके पति और बेटे को धमकी दी और रुपए नहीं लौटाने की भी बात कही, जिस पर हीराबेन ने शनिवार को आरोपी विनोद के विरुद्ध ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो