scriptप्रहलादनगर में आग लगने से 40 लोग फंसे | Fre in Prahaladnagar | Patrika News

प्रहलादनगर में आग लगने से 40 लोग फंसे

locationअहमदाबादPublished: Jun 12, 2019 10:42:20 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

सभी को सुरक्षित भी निकाला

Fre in Prahaladnagar

प्रहलादनगर में आग लगने से 40 लोग फंसे

अहमदाबाद. शहर के प्रहलादनगर क्षेत्र स्थित टिम्बर पॉइन्ट कॉम्पलेक्स के बेसमेंट में बुधवार शाम चार बजे आग लगने से कॉम्पलेक्स की चौथी मंजिल तक धुंआ पहुंच गया। धुंए के कारण एक ऑफिस में ४० से ५० लोग फंस गए। हालांकि समय रहते पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने सभी को सुरक्षित निकाल लिया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
शहर के प्रहलादनगर में टिम्बर पॉइन्ट कॉम्पलेक्स में बुधवार आग लग गई। अहमदाबाद फायरब्रिगेड के मुख्य अधिकारी एम.एफ. दस्तूर ने बताया कि बेसमेंट में आग लगने से धुंआ इमारत की चौथी मंजिल तक पहुंच गया। जिससे लोग सहम गए थे। चौथी मंजिल पर एक ऑफिस में लगभग चालीस लोगों को मामूली असर हो गया। समय रहते पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने सभी लोगों को छत तक पहुंचा दिया। उसके बाद साधनों से नीचे उतारा गया।
ऑफिस में धुएं के कारण दम घुटने जैसा महसूस होने पर कांच भी तोड़ दिए गए थे। हालांकि आग चौथी मंजिल तक नहीं पहुंची थी। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया था। फिलहाल सभी लोग सुरक्षित हैं। आग लगने की सूचना पर इमरजेंसी १०८ की दो एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंची।
मुख्य अधिकारी दस्तूर ने कहा कि संभवत: आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। स्पष्ट कारणों की जांच की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो