अहमदाबाद

महिला से संबंध की आशंका के चलते मित्र की हत्या

हमला कर फरार

अहमदाबादSep 20, 2018 / 10:53 pm

Rajesh Bhatnagar

महिला से संबंध की आशंका के चलते मित्र की हत्या

राजकोट. बोटाद आईटीआई में चपरासी के तौर पर कार्यरत युवक पर जिले में गढडा रोड पर हरि दर्शन के समीप हमला कर उसके दो मित्रों ने बुधवार देर शाम फरार हो गए। अस्पताल में युवक की मौत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।
सूत्रों के अनुसार बोटाद में ढांकणिया रोड निवासी व बोटाद आईटीआई मात्रा गभरू मोरी बुधवार शाम को बाइक से गढडा रोड पर हरि दर्शन के समीप से जा रहा था। उस समय उसके दो मित्रों कृष्णपाल उर्फ कानो व भोलो उर्फ महेंद्र ने मात्रा पर कथित तौर पर छुरे से हमला किया और फरार हो गए। मात्रा को गंभीर हालत में बोटाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया, वहां उसकी मौत हो गर्ई।
प्रारंभिक जांच के अनुसार बोटाद में रागणी शेरी निवासी 20 वर्षीया एक युवती से कृष्णपालसिंह उर्फ कानो सहदेव गोहिल छेड़छाड़ करता था। इस कारण मात्रा ने पूर्व में दो-तीन बार धमकी दी। नाराज होकर कृष्णपालसिंह उर्फ कानो व मित्र भाणो उर्फ महेंद्रसिंह गोहिल के हाथों मित्र मात्रा की हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने धनजी वेरशी त्रमटा की शिकायत पर हत्या का मामला दोनों मित्रों के विरुद्ध दर्ज किया है।
वृद्धा की हत्या की आशंका पर पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार, दो भान्जे हिरासत में
राजकोट. शहर में भावनगर रोड पर त्रंबा गांव के समीप गोलीडा गांव के निकट बुधवार रात को वृद्धा की हत्या के बाद गुरुवार को अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस श्मशान घाट पर पहुंची और अंतिम क्रिया रुकवा दी। संपत्ति के मुद्दे पर हत्या की आशंका के चलते मृतका के दो भान्जों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गोलीडा गांव निवासी मणीबा नानजी खाचर (85 वर्ष) की बुधवार रात को हत्या होने के बाद गुरुवार को गांव के श्मशान घाट पर शव ले जाया गया। इस बीच, सूचना मिलने पर आजी डेम पुलिस थानेके निरीक्षक पी.एन. वाघेला व स्टॉफकर्मियों ने मृतका का अंतिम संस्कार रुकवा दिया। हत्या की आशंका के चलते शव को सिविल अस्पताल भिजवाया।
प्रारंभिक जांच के अनुसार गोलीडा गांव में रहने वाली वृद्धा के पति नानजी का निधन कई वर्षोंं पहले हुआ था। निसंतान वृद्धा अकेली रहती थी। गांव में उसकी 35 बीघा जमीन व मकान सहित संपत्ति को भान्जे हड़पना चाहते थे। इस कारण भान्जों के हाथों वृद्धा की हत्या करने का जांच में खुलासा होने पर श्मशान घाट से ही दोनों भान्जों विनु व काथड को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में दोनों भाइयों की ओर से अलग-अलग बयान देने के कारण पुलिस ने जांच शुरू की है। वाघेला के अनुसार मृतका के गले व सिर पर चोट के निशान स्पष्ट दिखाई देने के आधार पर हत्या की आशंका है।

अपहरण के बाद किशोरी से बलात्कार
गांधीधाम. कच्छ जिले की अंजार तहसील के चंदिया गांव से एक किशोरी का अपहरण कर ले जाने व बलात्कार करने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी भुज तहसील के हाजापर गांव निवासी करसन वेरशी दातणिया ने चंदिया गांव निवासी 11 वर्ष 5 महीने की किशोरी का पिछली 18 सितंबर को अपहरण किया और बलात्कार किया। किशोरी के पिता की शिकायत पर अंजार पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Home / Ahmedabad / महिला से संबंध की आशंका के चलते मित्र की हत्या

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.