scriptगांधीनगर-अहमदाबाद में सर्वाधिक गर्मी | Gandhinagar, Ahmedabad, Heat | Patrika News

गांधीनगर-अहमदाबाद में सर्वाधिक गर्मी

locationअहमदाबादPublished: May 24, 2020 09:52:32 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

आज और कल लू की चेतावनी

गांधीनगर-अहमदाबाद में सर्वाधिक गर्मी

गांधीनगर-अहमदाबाद में सर्वाधिक गर्मी

अहमदाबाद. प्रदेश में रविवार को गांधीनगर और अहमदाबाद शहर में सबसे अधिक गर्मी रही। राजधानी गांधीनगर में पारा 44 डिग्री के करीब पहुंच गया वहीं अहमदाबाद का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार एवं मंगलवार को राज्य के कई भागों में लू की चेतावनी भी दी है।
राज्य के अहमदाबाद समेत कई शहरों में गुरुवार एवं शुक्रवार को तापमान 44 डिग्री को पार कर गया। शनिवार को गर्मी से आंशिक राहत के बाद रविवार को एक बार फिर गर्मी के तेवर कड़े हो गए। प्रदेश में सबसे अधिक 43.8 डिग्री तापमान गांधीनगर में रहा। जबकि दूसरा सबसे गर्म शहर अहमदाबाद रहा। जहां पारा 43.3 डिग्री तक रहा। शहर में एक ओर जहां कोरोना का प्रकोप है वहीं गर्मी भी मुश्किल बढाए हुए है। राज्य के अन्य प्रमुख शहर वडोदरा में अधिकतम तापमान 42.6, राजकोट में 41.6 व सूरत में 40.2 डिग्री तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार बनासकांठा, साबरकांठा, सूरत, भावनगर, सुरेन्द्रनगर एवं कच्छ जिलों में सोमवार एवं मंगलवार को गर्म हवाएं परेशान कर सकती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो