scriptVIDEO:गणेश चतुर्थी पर लोगों में दिखा उत्साह, शुभ मुर्हूत में की गई प्रतिमाओं की स्थापना | Ganesh chaturthi, Ahmedabad, people happy, covid, pandal, | Patrika News

VIDEO:गणेश चतुर्थी पर लोगों में दिखा उत्साह, शुभ मुर्हूत में की गई प्रतिमाओं की स्थापना

locationअहमदाबादPublished: Sep 10, 2021 09:21:29 pm

Ganesh chaturthi, Ahmedabad, people happy, covid, pandal, -गणपति बप्पा मोरया की रही गूंज

VIDEO:गणेश चतुर्थी पर लोगों में दिखा उत्साह, शुभ मुर्हूत में की गई प्रतिमाओं की स्थापना

VIDEO:गणेश चतुर्थी पर लोगों में दिखा उत्साह, शुभ मुर्हूत में की गई प्रतिमाओं की स्थापना

अहमदाबाद. राज्यभर में शुक्रवार (गणेश चतुर्थी) से गणेश महोत्सव का आगाज हो गया है। घर-घर लोगों ने भगवान गणपति की प्रतिमाओं की स्थापना की। जगह -जगह सार्वजनिक पांडालों में भी विघ्नहर्ता की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। शुभ मुर्हूत में भगवान गणपति की प्रतिमाओं को विधि विधान से स्थापित किया गया। इस दौरान ढोल-नागाड़ों व गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई दी। आगामी दस दिनों तक भगवान गणपति की पूजा अर्चना की जाएगी। उसके बाद 19 सितंबर को बप्पा की विदाई होगी। कई श्रद्धालुओं ने अपने घरों में मन्नत वाले गणेशजी की भी स्थापना की है।
अहमदाबाद में सहजानंद कॉलेज के समीप सार्वजनिक पांडाल में अहमदाबाद का राजा नाम से भगवान गणपति की प्रतिमा को विधि विधान के साथ स्थापित किया गया। यहां ढोल नगाड़ों की धुनों पर उत्साह के साथ लोग गणपति प्रतिमा की स्थापना करे दिखाई दिए। कोरोना महामारी के चले अन्य सालों की तुलना में इस वर्ष पांडाल छोटे दिखाई दिए।
कोरोना संक्रमण का असर राज्य में कम है। उसे देखते हुए राज्य सरकार ने भी राज्य में सार्वजनिक जगहों पर पांडाल बनाकर उसमें चार फीट की गणपति प्रतिमाओं को स्थापित करने की मंजूरी दे दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो