scriptकचरे की गाड़ी ने बालक को कुचला | Garbage cart crushed the child | Patrika News

कचरे की गाड़ी ने बालक को कुचला

locationअहमदाबादPublished: Sep 22, 2017 10:00:24 pm

शहर के गोंडल रोड स्थित रसूलपरा में बेकाबू कचरे की गाड़ी ने गुरुवार सुबह चार वर्षीय बालक को कुचल दिया। साइकिल चलाने निकले बालक की मौत से आक्रोशित लोगों

Garbage cart crushed the child

Garbage cart crushed the child

राजकोट।शहर के गोंडल रोड स्थित रसूलपरा में बेकाबू कचरे की गाड़ी ने गुरुवार सुबह चार वर्षीय बालक को कुचल दिया। साइकिल चलाने निकले बालक की मौत से आक्रोशित लोगों ने वाहन में तोडफ़ोड़ की और रास्ता रोककर प्रदर्शन किया। चक्काजाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइनें लग गई। बाद में पुलिस ने समझाइश के बाद मामले को शांत कराया।


पुलिस के अनुसार गोंडल रोड पर कोठारिया सॉलवंट की रसूलपरा शेरी निवासी शिवतेन शमशाह शेख (४) गुरुवार सुबह घर के निकट साइकिल चला रहा था।

इस दौरान महानगर पालिका (मनपा) की वैन ने शिवतेन को चपेट में ले लिया। हादसे में शिवतेन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक स्थल से फरार हो गया। दूसरी ओर, घटना के बाद एकत्रित हुए ५०० से अधिक लोगों ने वैन में तोडफ़ोड़ की और गोंडल रोड पर चक्काजाम कर दिया। वार्ड-१२ के कांग्रेसी पार्षद विजयभाई वांक सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने न्याय की मांग की और शव को लेकर मनपा कार्यालय पहुंच गए। सूचना मिलने पर तहसील पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया।

मृतक मूल बिहार का

मृतक के पिता शमशाद शेख कारखाने में मजदूरी करते हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले शेख परिवार के साथ पिछले कुछ समय से रसूलपरा क्षेत्र में स्थायी हुए हैं।

प्रेमी व पुत्री के साथ मिलकर पति की हत्या

रिश्तों को तार-तार करने वाली एक वारदात कच्छ जिले के अंजार में सामने आई है, जहां रुपए के लिए पत्नी ने प्रेमी व पुत्री के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने माता व पुत्री को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रेमी फिलहाल फरार है।

पुलिस के अनुसार अंजार में गुरुकुल सोसायटी निवासी निरंजन लीलाधर दर्जी (६०) का शव गुरुवार सुबह घर से मिला। मृतक के सीने व पेट पर छुरी से हमले के निशान मिले थे। इस संबंध में पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। निरंजनभाई कुछ समय पूर्व ही अंजार नगरपालिका से सेवानिवृत्त हुए थे। प्रारंभिक जांच में रुपए के लिए निरंजन की पत्नी जयश्रीबेन ने अपने प्रेमी व किशोरावस्था की पुत्री के साथ मिलकर हत्या करने की जानकारी मिली, जिससे पुलिस ने जयश्रीबेन व पुत्री को गिरफ्तार कर लिया।

निरंजनभाई की पत्नी का निधन होने के कारण उन्होंने जयश्रीबेन के साथ दूसरा विवाह किया था। उसकी एक पुत्री भी है। दोनों के बीच झगड़ा होने के कारण जयश्रीबेन पुत्री को लेकर अलग रहती थी और तलाक मांगती थी। निरंजनभाई कुछ दिनों पूर्व ही सेवानिवृत हुए थे, जिसका ११ लाख रुपए का चेक बुधवार को आया था। इस बीच, रुपए व सम्पत्ति को हड़पने के लिए जयश्रीबेन प्रेमी व पुत्री के साथ हत्या का प्लान बनाया और छुरी से हमलाकर हत्या कर दी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो