Ahmedabad : लालदरवाजा और भीड़भंजन के बाजारों खरीदी जोरों पर
अहमदाबादPublished: Oct 31, 2021 10:09:12 pm
पटाखों की खरीदी को लगी भीड़
Ahmedabad : लालदरवाजा और भीड़भंजन के बाजारों खरीदी जोरों पर
अहमदाबाद. दीपों के पर्व दीपावली के त्यौहार से पहले अंतिम रविवार को शहर के बाजारों में खरीदी के लिए जमकर भीड़ हुई। रविवार को ज्यादा खरीदी का जोर पटाखे और कपड़ों पर देखा गया।
शहर के रायपुर दरवाजा के निकट और दिल्ली दरवाजे के निकट रविवार को पटाखे खरीदने वालों की भारी भीड़ का असर ट्रैफिक पर देखा गया। छुट्टी का दिन होने के कारण लोग सुबह से ही खरीदी को उमडऩे लगे। देर रात तक यह खरीदी चली। इसकेे अलावा शहर के लाल दरवाजा स्थित भद्र बाजार में भी सुबह से ही कपड़े व अन्य सामान की खरीदी के लिए लोग उमड़ पड़े। शाम के समय में यहां भीड़ के कारण निकलना भी मुश्किल लग रहा था। इसी तरह की हालत शहर के पूर्व क्षेत्र स्थित बापूनगर में भीड़ भंजन बाजार की रही। जहां भी सुबह से शाम तक खरीदी के लिए लोग उमड़ पड़े। अंतिम रविवार होने के कारण लोगों ने जमकर खरीदी की। इस दौरान अनेक लोग बिना मास्क के भी नजर आए। हालांकि ज्यादातर मास्क में देखें गएं। सरकार और प्रशासन की ओर से बार-बार गाइडलाइन का पालन करने के लिए भी चेताया जा रहा है।