scriptगुजरात के दसवीं बोर्ड में छात्राओं ने फिर मारी बाजी | Girls again shining in GSEB 10th board Exam | Patrika News

गुजरात के दसवीं बोर्ड में छात्राओं ने फिर मारी बाजी

locationअहमदाबादPublished: May 21, 2019 08:48:11 pm

दसवीं बोर्ड का परिणाम ६६.९७ फीसदी ,जिलों में सूरत फिर नंबर वन, ४९७४ की ए वन ग्रेड

GSEB Ahmedabad

गुजरात के दसवीं बोर्ड में छात्राओं ने फिर मारी बाजी

अहमदाबाद. गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) की ओर से मार्च-१९ में ली गई दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के मंगलवार को घोषित परिणाम में एक बार फिर से छात्राओं ने बाजी मारी। छात्रों की तुलना में छात्राओं का परिणाम ९.८१ प्रतिशत रहा। 10वीं का परिणाम ६६.९७ फीसदी रहा। जो चार सालों में सबसे कम है। बीते वर्ष २०१८ के ६७.५० प्रतिशत परिणाम की तुलना में ०.५३ फीसदी कम है।
जीएसईबी की वेबसाइट पर मंगलवार सुबह आठ बजे परिणाम की घोषणा की गई। इस वर्ष आठ लाख २२ हजार ८२३ विद्यार्थियों (नियमित) ने परीक्षा दी थी, जिसमें से पांच लाख ५१ हजार २३ विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। दो लाख ५२ हजार ७३६ रिपीटर विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से ४३ हजार ५४९ उत्तीर्ण हुए। परिणाम १७.२३ प्रतिशत रहा। निजी विद्यार्थी के रूप में परीक्षा देने वाले २४ हजार ९५५ में से २५२९ यानि १०.१३ फीसदी उत्तीर्ण हुए हैं।
परीक्षा देने वाले चार लाख ७५ हजार ६८३ छात्रों में से दो लाख ९८ हजार ८६२ छात्र उत्तीर्ण हुए। परिणाम ६२.८३ फीसदी रहा। जबकि परीक्षादेने वाली तीन लाख ४७ हजार १४० छात्राओं में से दो लाख ५२ हजार १६१ छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। परिणाम ७२.६४ फीसदी रहा, जो छात्रों की तुलना में ९.८१ प्रतिशत अधिक है।
७९.६३ प्रतिशत परिणाम के साथ जिलों में सूरत, जबकि गिर सोमनाथ जिले का सुपासी केन्द्र ९५.५६ प्रतिशत के साथ केन्द्रों में अव्वल रहा।
३६६ स्कूलों का परिणाम शत प्रतिशत रहा। जबकि ३० प्रतिशत से कम परिणाम वाली स्कूलों की संख्या ९९५ रही। जिन स्कूलों का एक भी विद्यार्थी उत्तीर्ण नहीं हो पाया ऐसी स्कूलों की संख्या ६३ है। जो बीते साल की १२७ स्कूलों की तुलना में कम है।
ए वन ग्रेप पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या ४९७४ रही, जो बीते साल की तुलना में १४०४ कम है।
परिणाम एक नजर में
ग्रेड संख्या
ए 1 ४९७४
ए 2 ३२३७५
बी 1 ७०६७७
बी 2 १२९६२९
सी 1 १८७६०७
सी 2 ११९४५२
डी ६२८८
ई 1 २१
……….
ए 1 ग्रेड (९१-१०० त्नअंक), ए 2 ग्रेड (८१-९० त्न), बी 1 (७१-८०त्न), बी 2 (६१-७०त्न), सी १ (५१-६०त्न), सी 2 (४१-५०त्न), डी (३३-४० प्रतिशत अंक) उत्तीर्ण होने के लिए डी ग्रेड पाना अनिवार्य। ई 1 (21-32त्न) अंक।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो