अहमदाबादPublished: Nov 08, 2022 10:22:38 pm
nagendra singh rathore
Governor of Gujarat give admission certificates to PHD Students of Gujarat university -जीयू के प्राकृतिक कृषि पी.एच.डी. कोर्स के छह विद्यार्थियों को राज्यपाल ने प्रदान किए प्रवेश पत्र
Ahmedabad. राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मंगलवार को राजभवन में गुजरात यूनिवर्सिटी (जीयू) के प्राकृतिक कृषि पी.एच.डी. कोर्स में प्रवेश लेने वाले छह विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र प्रदान किए।
इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि ऑर्गेनिक कृषि और प्राकृतिक कृषि दोनों बिल्कुल अलग हैं। ऑर्गेनिक कृषि में शुरुआत के वर्षों में उत्पादन घटता है, कृषि खर्च नहीं घटता। जबकि प्राकृतिक कृषि में एक देशी गाय की सहायता से 30 एकड़ जमीन पर खेती की जा सकती है। विधि से प्राकृतिक कृषि की जाए तो उत्पादन भी नहीं घटता है।
उन्होंने कि प्राकृतिक कृषि क्षेत्र में होने वाली शोध समग्र विश्व को कृषि विकास का नया मार्ग दिखलाएंगे। राजभवन में राज्यपाल ने गुजरात के दो विद्यार्थियों के साथ ही यूथोपिया के दो, सूडान और म्यांमार के एक-एक विद्यार्थी को प्राकृतिक कृषि में पीएचडी का प्रवेश पत्र प्रदान किया।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक कृषि से जल- जमीन और पर्यावरण की रक्षा होती है। देशी गाय का जतन, संवर्धन भी होता है। कृषि खर्च नहीं के बराबर आता है। स्वास्थ्यप्रद उत्पाद प्राप्त होते हैं। राज्यपाल ने रिसर्च के जरिए प्राकृतिक कृषि को ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंचाने का अनुरोध किया।