अहमदाबाद

ढूंढर में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को दिलाएंगे सख्त सजा: जाड़ेजा

सरकार ने दी आर्थिक मदद, गठित की फास्ट ट्रेक कोर्ट,विशेष लोक अभियोजक की भी नियुक्ति, गवाही भी पूर्ण

अहमदाबादFeb 14, 2019 / 11:43 pm

nagendra singh rathore

ढूंढर में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को दिलाएंगे सख्त सजा: जाड़ेजा

अहमदाबाद. गुजरात के साबरकांठा जिले की हिम्मतनगर तहसील के ढूंढर गांव में 14 महीने की बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। यह कहना है राज्य के गृह राज्यमंत्री प्रदीप सिंह जाड़ेजा का।
्रजाड़ेजा ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि इस घटना को लेकर सरकार संवेदनशील और सजग है। घटना के महज २४ घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जल्द से जल्द पीडि़त के परिवार को न्याय मिले इसके लिए साबरकांठा जिला कोर्ट के ही फास्ट ट्रेक कोर्ट के रूप में डेजिग्नेटेड किया है। इसके अलावा विशेष लोक अभियोजक की भी नियुक्ति की गई है। पीडि़ता के परिजनों को साढ़े चार लाख रुपए की आर्थिक मदद मुहैया कराई गई है। इस मामले में गवाहों की गवाही भी अदालत की ओर से पूर्ण कर ली गई है। जल्द ही इस मामले में फैसला सुनाया जा सकता है। जाड़ेजा ने कहा कि इस मामले में विपक्ष और कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं।

Home / Ahmedabad / ढूंढर में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को दिलाएंगे सख्त सजा: जाड़ेजा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.