scriptमूंगफली के भाव में तेजी, प्रति मन पर ४० रुपए बढ़े | Groundnut prices rise | Patrika News

मूंगफली के भाव में तेजी, प्रति मन पर ४० रुपए बढ़े

locationअहमदाबादPublished: Dec 28, 2019 11:14:07 pm

Submitted by:

Gyan Prakash Sharma

फिलहाल ९५० से १००१ रुपए मन बिक रही है मूंगफली, Groundnut Prices Rise, Increases By 40 Rupees, Peanuts, Rajkot News, Gujrat News

मूंगफली के भाव में तेजी, प्रति मन पर ४० रुपए बढ़े

मूंगफली के भाव में तेजी, प्रति मन पर ४० रुपए बढ़े

राजकोट. राजकोट, लोधिका एवं पडधरी तहसील के १८० गांवों के विशाल कार्यक्षेत्र वाले सौराष्ट्र के सबसे बड़े यार्ड बेडी मार्केट यार्ड में मूंगफली के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। पिछले करीब १५ दिनों के बाद अब प्रति मन पर ४० रुपए की वृद्धि हुई है, जिसके चलते भाव ९५० से १००१ रुपए प्रति मन (२० किलो) हो गया है। यह भाव समर्थन मूल्य के करीब पहुंचने से किसानों में भी खुशी है।

सौराष्ट्र कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुलभाई कमाणी ने बताया कि शनिवार को राजकोट मार्केट यार्ड में मूंगफली के भाव में ३०-४० रुपए की वृद्धि देखने को मिल रही है। फिलहाल मूंगफली का भाव ९५० से १००१ रुपए हो गया है, जो समर्थन मूल्य के नजदीक पहुंच गया है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की ओर से समर्थन मूल्य पर १०८० रुपए मन (२० किलो) के हिसाब से मूंगफली खरीदी जा रही हैं। दूसरी ओर, खुले बाजार में भी तेजी होने से मूंगफली का भाव फिलहाल १००० के पार पहुंच गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो